• Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
Tech aasvik
keep your memories alive
Home - Social Sub - Page 2
Category:

Social Sub

इस Social Sub Category में आपको सभी Social Media Tips and Tricks, Entertaining App, Starmaker Lite, Fb, YouTube shorts, Instastories आदि के बारे में जानने को मिलेगा |

Google Bard Ko kaise Use Kare
Social Sub

How To Use Google Bard In Hindi- Google Bard AI Login 2023

by Techaasvik May 17, 2023
written by Techaasvik

आज के आर्टिकल में हम आपको Google Bard AI के बारे में बताएंगे की India में Bard AI को कैसे इस्तेमाल कर सकतें हैं। Bard को 10 May को India में लॉन्च किया जा चुका है, Bard AI एक Artificial Intelligence Language Model है, जो ChatGpt से काफ़ी बेहतर है। इस Language Model को Poems, Songs, Creative Writing, Letest Information और भी कई Creativity के लिए तैयार किया गया है। Welcome है आप सभी का Techaasvik.com ब्लॉग में, Google Bard AI क्या है, चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं बिना समय गंवाए – 

Google Bard Ko kaise Use Kare

Google Bard क्या है

Google Bard AI एक Google का ही एक Product है जिसकी तुलना ChatGpt -4 से की जा रही है। ChatGpt ने कम समय में अपनी पहचान बना ली, लगभग 13 Million Users ChatGpt का इस्तेमाल करते हैं। ChatGpt -4 को टक्कर देने के लिए Google ने Google Bard AI को March 2023 में लॉन्च किया गया था लेकीन उस समय Google Bard AI को Trial पर रखा गया था। Google Bard AI लगभग 180 देशों में Popular हो गया है। 10 May को India में Google Bard AI को लॉन्च कर दिया गया है, Bard AI को अब सभी लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब भारत के साथ 180 देश Bard AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी ये AI ChatBot फिलहाल Free में है, पता नहीं Bard कब Paid हो जाए।

Google Bard AI, ChatGpt – 4 की तुलना में कितना आगे है

लगभग सभी लोग ChatGpt -4 का इस्तेमाल कर रहे हैं। Open AI का ये Product आपके दिए गए किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है पर कुछ समय पहले इसपर कुछ इल्जाम लगे की ये अपने Users का डाटा चोरी करता है और ChatGpt बीच में अपने Users के सवालों के जवाब देने में असमर्थ हो गया जिससे ChatGpt की Popularity थोड़ी Down हो गई। ChatGpt -4 केवल 2021 तक के सवाल के जवाब देने में सक्षम है,  लेकीन Google Bard AI आज की कोई भी Letest जानकारी आपको दे सकता है। मतलब Bard का दिमाग स्थिर नहीं है ये सबसे बड़ा कारण है की Google का लॉन्च किया गया Bard AI, Open AI के ChatGpt को टक्कर दे रहा है। 

इसके अलावा ChatGpt 26 Language में अपने Users के लिए Available है पर Bard AI अभी कुछ ही Language में Available है, Bard AI को जल्दी है कोरियन, जापान और भी 40 Languages को लॉन्च किया जायेगा। इसके अलावा Bard AI में “Google It” का Option मिलेगा जो काफ़ी Usefull है। Google Bard के आने के बाद शायद ChatGpt -4 का क्रेज कम पड़ सकता है।

भारत में Bard AI का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Google Bard)

  • इसके लिए आपको Bard की https://bard.google.com इस Official Website पर आना है।
  • नीचे “Try Bard” पर क्लिक करना है।
  • Terms and Policy के Form के “I agree” Option पर क्लिक करना है। (पहले Form को पढ़ लें)
  • Check Box पर Click ✅ करके Continue पर क्लिक करना है।
  • इस Box में आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

Chatgpt Vs Google Bard AI

ChatGpt और Bard AI दोनो ही AI Modal हैं। जिनके साथ आप अपने सवाल जवाब कर सकते हैं। 

Chat GPT

  • इसमें केवल 2017 से 2021 तक डाटा सेव है, यानि ये 2021 के बाद का अभी वर्तमान का कोई भी सवाल का जवाब नहीं दे सकता है। 
  • ये आपको Informative और PDF format तरीकों से जवाब दे सकता है। 
  • Not Open Source, इसके सभी Features को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसका Paid Subscription लेना होगा।

Google Bard

  • इसमें 2017 से वर्तमान तक का डाटा है।
  • ये आपके सवालों का Informative तरीकों से जवाब दे सकता है।
  • Open Source है, साथ ही इसको Free में इस्तेमाल किया जा सकता है।

FAQs

Bard AI का इस्तेमाल करके आप किसी भी सवाल का जवाब ले सकते हैं, इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल Chat GPT के जैसा ही है। दोनों ही AI Tool है।

हां, Google Bard AI को अभी Free में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा और कुछ Steps को Follow करना होगा। try google bard

1.ChatGpt आपको सिर्फ वही Information देता है जो उसमें डाटा को फीड किया गया है और Google Bard आपको Letest Information के According हर सवालों के जवाब देता है। 

2. ChatGpt के पास केवल 2021 का ही डाटा मौजूद है, Google Bard AI के पास वर्तमान 2023 का भी Letest डाटा है , जिसकी वजह से bard ai, chatgpt की तुलना में आगे है।

अगर आपको आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो Please आप हमें Email द्वारा Subscribe करके अपना Support दिजिए। आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में आता है तो आप हमें Comments करके पूछ सकते हैं, या Blogging या अन्य Social Media से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमसे Telegram पर संपर्क कर सकते हैं। मिलते हैं अपने नए आर्टिकल में धन्यवाद राधे राधे।

May 17, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
bard meaning in hindi
Social Sub

The Storm of AI: अब ChatGPT की जगह कौन आया

by Techaasvik May 12, 2023
written by Techaasvik

AI क्या होता है – AI का पूरा मतलब होता है Artificial Intelligence, यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल करके हम कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिनको करने के लिए इंसान कि जरूरत पड़ती है, यह हर अधिकार भाषा पढ़ सकता है, Decision ले सकता है, कंप्यूटर Language समझता है इसीलिए हम इसको एक विकसित रोबोट भी कह सकते हैं

bard meaning in hindi

जैसे -आपने देखा होगा कि मेट्रो स्टेशन पर Coldrinks या अन्य Vending मशीन होती है उनमें AI मॉडल का उपयोग किया जाता है तभी हमे इतनी अच्छी सुविधा मिलती है
इसी तरह हम AI का इस्तेमाल करके अलग-अलग तरह के काम करवा सकते हैं जैसे कुछ लिखवाना, पढवाना, कोई भी Command Set करके कुछ काम करवाना आदि

ChatGPT क्या है

Chatgpt का पूरा नाम है – Chat Generative Pre Trained Transformer, यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका काम है सवालों के जवाब देना और सवालों के जवाब ढूंडना |

ChatGpt “open ai” द्वारा बना गया है और यह Bing Search Engine का एक बेहतरीन Product है
Chatgpt को एक रोबोट की तरह बोहोत बड़े लेवल पर पहले से सारी जानकारी दी गयी है इसके पास वर्ष 2021 तक की सारी जानकारी उपलब्ध है जिसका उपयोग करके यह सभी विषयों के सवालों के उत्तर दे सकता है – वैसे इसका काम है कि लोगो को उनके सवालों का सही उत्तर देना लेकिन यह जरूरी नहीं की यह एकदम सटीक उत्तर दे क्योंकि जो डाटा इसके पास है यह उसी डाटा से उत्तर देने की कोशिश करता है यह रियल टाइम में Internet से जानकारी नहीं ढूढ़ सकता है यह इसकी सबसे बड़ी कमी भी है |

आज के टाइम में करोड़ों लोग Chat-GPT का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी वजह से इसके सर्वर पर भी काफी ट्रैफिक देखा जा सकता है

भारी मात्र में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल करके Paise कमा रहे हैं आप भी इसका इस्तेमाल करके Paise कमा सकते हैं, लेकिन कुछ Fake Youtuber’s की विडियो देख कर नहीं क्यूंकि वह आपको सही बात नहीं बताते हैं कि आप सकारात्मक तरीके से कैसे Paise कमा सकते हैं –

इसका इस्तेमाल करने का तरीका आगे लेख में बताऊंगा लास्ट तक पढ़ें |

Google Bard AI क्या है

आपको पता होगा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचई द्वारा google bard के लांच की घोषणा की गयी थी यह भी एक AI Modal है और Chatgpt की तरह काम करता है लेकिन दोनों में काफी अंतर है इसके बारे में आगे बताऊंगा, bard meaning in hindi

google bard एक ऐसा AI है जो LAMDA Language मॉडल पर आधारित है इस पर google काफी टाइम से काम कर रहा था, यह AI Internet से कोई भी जानकारी उठा कर सवालों का जवाब देने में सक्षम है और साथ ही हर नई जानकारी इसके पास उपलब्ध रहने का भी दावा है Google का कहना है कि आने वाले टाइम में यह AI किसी भी तरह के काम में सुझाव देने में भी हेल्प करेगा और इतनी आसान भाषा में सुझाव देगा कि कोई भी इसे समझ पायेगा |

Google Bard AI का इस्तेमाल करके आप किसी भी विषय के नए से नए और पुराने सवालों के उत्तर मांग सकते हैं और यह इसे आसानी से बोहोत कम टाइम में बता देगा
आने वाले समय में इसका इस्तेमाल लोग अपने बिसनेस में करेंगे और paise कमाने के लिए और अपना टाइम बचाने में इसका एक अच्छा रोल हो सकता है क्यूंकि यह मिनटों में किसी भी सवाल का उत्तर दे देता है |

Chat Gpt VS Google बार्ड

आइए देखते है ऐसे कुछ फैक्टर्स जो Chatgpt और google bard को अलग करते हैं –

  1. Function: – Chatgpt और google bard में लगभग एक जैसे Features हैं लेकिन पूरी तरह नहीं हैं
  2. Information Sources Difference: – जहाँ पर ChatGpt पहले से उपलब्ध डाटा जो उसके पास उपलब्ध है उसमे से ही सवालों के जवाब दे सकता है – इसके पास साल 2021 तक का डाटा ही उपलब्ध है, लेकिन Google Bard रियल टाइम Internet से हर सवाल का जवाब देने में समर्थ होगा इसलिए दोनों में यहाँ पर अंतर देखा जा सकता है |
  3. Language: – अगर chatgpt की बात करें तो यह GPT3 Language मॉडल से चलता है लेकिन Google Bard का AI LAMDA language मॉडल से चलता है |
  4. Problems: – अगर कुछ दिक्कतों की बात करें तो एक कॉमन दिक्कत दोनों में देखी जा सकती है कि यह दोनों ai कईं बार सवालों के जवाब वैसे नहीं दे पाते जैसे कि हम उससे expect कर रहे हैं कईं बार जानकारी को गलत भी देखा गया है लेकिन अभी यह दोनों टेस्टिंग मोड में चल रहे हैं, आने वाले टाइम में इसको ठीक कर दिया जायेगा |

Google बार्ड Working way vs Chat GPT Working way

Chat GPT Working FeaturesGoogle Bard Features
Natural Language ProcessingNatural Language Processing
PersonalizationPersonalization
Contextual UnderstandingContextual Understanding
Contextual UnderstandingContextual Understanding
Large Knowledge BaseLarge Knowledge Base
Language GenerationConventional AI
Multilingual SupportMultilingual Support
–Not Applicable–External Source से भी answers दे सकता है – जैसे Real Time Internet
Given Answers based on the Recorded Information upto 2021Giving Real Time Internet answers
Search Engine ResponsesRecorded Data Responses
Based on GPT 3 Language मॉडलBased on LAMDA Language मॉडल
Plagiarism Detector उपलब्ध हैPlagiarism Detector नहीं है
Chat GPT free हैBeta टेस्टिंग में आवेदन बंद हो चुका है
Chat GPT Plus Paid Version हैFree for Now – Possibility not Free in Future

Chatgpt को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं

Chat GPT को use करने के लिए आपको इसकी Website पर जाना होगा। आप Google पर या Chrome Browser में Type किजिए Chat GPT, आपके सामने कई Website दिखाई देंगी।
1. आपको पहली Openai की Website को open कर लेना है।
आपके सामने एक Interface आएगा
2. उसमे Try Chatgpt पर क्लिक करना है।
आपके सामने Login और Signup के दो Option दिखाई देंगे।
3. आपको Signup पर क्लिक करना है और अपना Account Create करना है।
4. आप अपनी Email I’d से Signup कर सकते हैं या Direct Google से, Microsoft Account से भी Signup कर सकते हैं।
5. इसके बाद ये आपसे कुछ Details Fill करने को बोलेगा इसमें आपको अपना First name और Last name भर देना है।
6. अब इसमें आप अपना phone number add कीजिए। Phone number add करने के बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा उसको यहां Enter Code में भर देना है।
7. Chat GPT अपने बारे में कुछ बतायेगा उसको पढ़ लें और next पर क्लिक करें।
8. अब आपके सामने Chat GPT Open हो जायेगा। इसमें नीचे की तरफ एक Question Box होगा। इसमें अपना Question लिखे और कुछ ही second में ये Chat GPT answer लिखना शुरू कर देगा। कुछ Question पर ये Error भी दिखायेगा इस बात का ध्यान रखें की Chat GPT का दिमाग केवल 2021 तक का है। इसके आगे का इसको कुछ नही पता।

Google बार्ड को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं

Google इस AI मॉडल पर काफी समय से काम कर रहा था आप सभी को पता होगा कि 30 Nov 2022 को Bing का AI मॉडल Chatgpt मार्किट में आया था तब से इसने Internet और Digital मार्केटिंग की दुनिया में जैसे तबाही सी मचा दी है, क्यूंकि बोहोत सारे लोग इसका उपयोग करके लोग Paise कमा रहे हैं और अपने बिसनेस के लिए इस Chatbot से अच्छे-अच्छे Ideas ले रहे हैं – इसकी डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही है इसीलिए Chatgpt को टक्कर देने के लिए Google द्वारा “Google Bard” को मार्किट में लाया गया है

Google Bard Ai को Launch हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, कुछ समय तक इसका Beta Testing खुला था जिसमे कोई भी आवेदन करके इसका उपयोग कर सकता था लेकिन अब इस Beta Testing में आवेदन लेना बंद कर दिया गया है, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में सभी इसका उपयोग कर पाएंगे |

क्या Chatgpt से लिखा हुआ आर्टिकल Google में Rank करता है

Chat GPT का लिखवाया हुआ आर्टिकल अगर आप Same ऐसे ही Post करते हैं तो Google को केवल कुछ Seconds लगेंगे समझने में की आपने आर्टिकल लिखवाने के लिए एक AI Tool का Use किया है। Google के पास कई ऐसे AI Content Detector Tools हैं जो ये काम बढ़े ही आसानी से कर लेंगे, क्योंकि Google एक Search Engine है और Chat GPT एक Ask Engine है। आर्टिकल को Google में Rank करवाने के लिए आपको कुछ अलग से work करना होगा जैसे की –

क्या Chatgpt से आर्टिकल लिखकर पोस्ट कर सकते हैं

Chat Gpt का Use करके आप आर्टिकल लिख सकते हैं लेकिन आपको उसमें थोड़ी Editing करनी होगी। Chat GPT का लिखा हुआ पूरा आर्टिकल आप ऐसे ही नही Post कर सकते हैं। आर्टिकल में थोड़ा थोड़ा कुछ Edit कर दें फिर आप आर्टिकल Post कर सकते हैं। क्योंकि Google कुछ ही समय में आपकी चोरी पकड़ लेगा।

1. Google कैसे पकड़ता है की आपने अपना आर्टिकल खुद से लिखा है या किसी AI Tools का use करके लिखवाया है।

2. आप Chat GPT का लिखा आर्टिकल पहले Copy कर लिजिए, उसके बाद आपको Content at Scale इस Website पर आ जाना है। ये Website आपको बताएगी की आपका आर्टिकल AI Tool के द्वारा लिखा गया है या आपके द्वारा।

3. आपके सामने एक बॉक्स दिखाई दे रहा होगा इसमें आप Chat GPT से Copy किया हुआ आर्टिकल इस Box में Paste करना है।

4. इसके बाद Check for AI Content पर Click करें। आपको कुछ ही second में ये Website बता देगी की आपका आर्टिकल कितना Real है और कितना Fake है मतलब कितना आर्टिकल Human द्वारा लिखा गया है और कितना AI Tool के द्वारा।
अब समझ लीजिए की Google तो चुटकियों में आपकी होशियारी पकड़ लेगा। Google ऐसे Content को कभी Rank नही करेगा। इसका मतलब ये भी है की आप AI Technology पर बिल्कुल Depend हो जाएं, थोड़ा अपना दिमाग भी use करें। आर्टिकल में अपना थोड़ा Filter add कीजिए यानी उसको Edit कीजिए।

Also Read

Table of Contents Design – How to Add Table of Contents in Blogger हिंदी में

क्या Google Bard Ai से आर्टिकल लिखा जा सकता है

हाल ही में Google ने अपनी एक AI Technology Bard को लॉन्च किया है। Google Bard Ai का उपयोग Search Engine में किए जाने वाले अतरंगी सवाल का जवाब देने के लिए किया जायेगा। आप उससे जानकारी लेकर अपनी Knowledge बढ़ा सकते हैं।

सबसे पुराना AI कौन सा है और कब आया

वैसे AI का इतिहास बोहोत पुराना है AI की शुरुआत पहले ही की जा चुकी है लेकिन उस समय टेक्नोलॉजी इतनी विकसित नहीं थी जितनी आज है सबसे पुराना AI सिस्टम है – The Logic Theorist इसका आविष्कार Allen Nrewell और जे सी शॉ के द्वारा मिलकर सन 1955 में किया गया था | इसमें सिस्टम रेडिकल Algorithm का उपयोग होता था, इसके बाद AI सिस्टम बनने शुरू हो गए और आज वर्तमान में अलग-अलग तरह के AI काम कर रहे हैं जैसे – मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, Chatbot आदि |

Future में AI सिस्टम हमारे काम को आसान बना देगा और साथ ही समय की भी बचत होगी लेकिन इसका एक नुक्सान हमे देखने को मिलेगा – इससे लोगों की नोकरी को खतरा होता जा रहा है और भविष्य में AI पर Dependency बढ़ने से लोगो को घर का खर्च निकलना मुश्किल हो सकता है

Google के सभी AI कौन से हैं

  1. Google Assistant – यह एक Voice असिस्टेंट है, इसके साथ अलग-अलग भाषा में बोल कर कुछ भी सर्च किया जा सकता है
  2. Google Search – यह भी AI based सर्च इंजन है, यह AI लोगों के सवालों को समझ कर answers देता है
  3. Google Translate -इससे हम एक भाषा को दूसरी में बदल सकते हैं
  4. Google Photos – यह फोटो को अपने आप एक सही manner में sort कर देता है
  5. Google Maps – इसके साथ हम location देख सकते हैं और रास्तों को देख ढूढ़ सकते हैं
  6. Google Duplex – इसके द्वारा हम Phone call कर सकते हैं तथा होटल रिजर्वेशन कर सकते हैं
  7. Google Cloud – इस पर हम अकाउंट बना कर अपना डाटा स्टोर कर सकते हैं
  8. Google Vision AI – यह एक ऐसा AI है जो पहले से बताये गए डाटा के साथ फोटो और विडियो के बारे में बताता है
  9. Google Speech to Text – यह आवाज को Text में बदल देता है
  10. Google lens – इस Tool से हम इसके कैमरा से Text को दूसरी भाषा में बदल सकते हैं, QR कोड को स्कैन कर सकते हैं Shopping, Places आदि को ढूंड सकते हैं
  11. Google Api – यह किसी Text को पढ़कर उसके मीनिंग के बारे में बता सकता है |
Instagram

FAQ

अभी सिर्फ वही लोग इसको चला पा रहे हैं जिन्होंने Beta Testing में आवेदन किया था, अभी इसे हरकोई इस्तेमाल नहीं कर सकता है शायद कुछ दिनों तक इसको सबके लिए उपलब्ध करवा दिया जाये लेकिन कोई Update अभी नहीं आई है |

May 12, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Instagram-Par-Fast-Follower-कैसे-बढ़ायें-100_-Genuine-Trick-2023
Social Sub

Instagram Par Fast Follower बढ़ायें -100% Genuine Trick 2023

by Techaasvik May 8, 2023
written by Techaasvik

Welcome है आप सभी का हमारे Techaasvik.com ब्लॉग पर, आज के इस आर्टिकल में हम यहां आपको Instagram पर Followers Increase करने के 10 Genuine तरीके बताए हैं, अगर आप इन तरीकों को फ़ॉलो करते हैं तो डेफिनेटली आपके Instagram Accounts पर Followers Increase होने लगेंगे। वो भी Permanent और Active Followers, इसके लिए आपको किसी Account को Follow, Unfollow करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही Paid Followers लेने की, उसके लिए आर्टिकल को पूरा पढ़िए।


Instagram-Par-Fast-Follower-कैसे-बढ़ायें-100_-Genuine-Trick-2023

How To Get 1k Followers On Instagram In 5 Minutes

Instagram पर 1k Followers Complete करना आसान काम नहीं है। अब आपने Google में How to get 1K followers on Instagram quickly, how to get 1k followers on instagram in 5 minutes लिखकर Search किया। उसमें आपको दुनिया भर की ऐसी Sites मिलेंगी जहां आपको Paid Service दी जाएंगी 1k Instagram Followers Buy करने के लिए। या Play Store पर Boost Instagram Followers लिखकर Type करने पर लगभग काफी ऐप आ जायेंगे, जिनमे आपको Coins या Follow 4 Follow पर अपने इंस्टाग्राम के लिए 1k Followers मिल जायेंगे। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से आपके Instagram Account को Block या Freez किया जा सकता है। क्योंकि ये सब तरीके कुछ समय तक ही रहते हैं, ज्यादा समय तक ये काम नहीं करते हैं, इसलिए आपको इन सभी Froud तरीकों से बचना चाहिए।Welcome है आप सभी का Techaasvi.com ब्लॉग में, आज हम आपको कुछ सही तरीके बताएंगे जिनको Follow करने से आपके Instagram पर 1K Followers Complete हो जायेंगे। चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं बिना किसी देरी किए।

  • Instagram Studio
  • Facebook Connect
  • Trending Topics
  • Favorite Topics
  • YouTube 

#10. Instagram को Facebook से Connect करें

ये तरीका भी काफ़ी अच्छा है अपने Instagram Account पर Followers Increase करने का, Facebook पर हर Categories से संबंधित Reels Viral होती रहती हैं, आप अपनें इंस्टाग्राम को फेसबुक को Connect करके Facebook से Instagram पर Traffic ला सकते हैं, Traffic आयेगा तो ज्यादा Chance बढ़ जाते हैं की आपके Followers Increase हों। 

  1. इसके लिए आपको अपनें Instagram Dashboard में आना है।
  2. “Edit Profile” पर क्लिक करना है।
  3. नीचे “Page” के Option पर क्लिक करना है।
  4. अब अपने Facebook Page से Connect कर सकते हैं या एक नया Page Create कर सकते हैं।
  5. अब आप जो भी Post Instagram पर करेगें वही Post उसी समय आपके Facebook Page पर ख़ुद से Upload हो जायेगी। 

#9. Popular Hashtags और Caption का इस्तेमाल करें

Instagram Reels या Post करने के लिए Popular Hashtags का इस्तेमाल करें। अपने Niche के According ही Hashtags का उपयोग करना चाहिए। Hashtags शुरुआत में 1k से 10k Volume तक के Hashtags इस्तेमाल करें इससे ज्यादा Volume के Hashtags इस्तेमाल करने से ना ही Reel Viral होगी और ना ही Followers Increase होंगे। एक Post में 30 Hashtags का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन 15 Hashtags इस्तेमाल करने से भी काम बन जायेगा।

Caption – अपनी Post के लिए एक अच्छा सा Caption लिखें, वैसे तो Google में Caption Generator Tool मिल जायेंगे उनका उपयोग करके भी Unique Caption Generat कर सकते हैं।

#8. एक Niche पर काम करें 

आप कुछ Niches पर Account बना सकते हैं, जैसे Science and Technology, Education, Digital Marketing, Affiliate Marketing, How To इन Niches पर काम कर सकते हैं या आप अपनें Intrest के according Niche Select कर सकते हैं। जिससे Followes तो Increase होंगे ही साथ में Views का आपके प्रति विश्वास बड़ेगा। 

#7. Collebration और Ads Promotion करें 

Instagram पर अपने Niches के Other Accounts के साथ Collebration करें, इसके लिए आप उनके साथ Connect होने की कोशिश करें जिससे वो आपके साथ Collebration करेगें। ये भी एक अच्छा माध्यम है अपने Instagram पर Followers Increase करने का। 

इसके अलावा आप Ads Promotion का भी उपयोग कर सकते हैं जिससे काफ़ी लोग आपके account और आपके content के बारे में जानेंगे और अगर आपका Content Informative होता है तो ज्यादा chance होंगे की आपके अकाउंट पर Visit आए और आपके Followers Increase होने लगें।

Ads Promotion के लिए आप Other Instagram Account की मदद ले सकते हैं। इसके आपको अपनें Account के Niche के According ही Other Instagram Accounts ढूंढने हैं जो आपके Content से रिलेटिड हों, किसी दूसरी Category वाले Account से अपना Ads Promotion नहीं करवाना है वरना ऐसे कोई Followers नहीं आयेगा और ना ही कोई आपकी Profile Visit करेगा। इसलिए अपने Content के according ही दूसरे अकाउंट को ढूंढे जो आपके लिए Ads Promotion करें।

#6. Advance Settings पर ध्यान दें 

आपकों अपना Account Professional बनाना होगा उसके लिए आपको कुछ Advance Settings करनी होगी।

  1. इसके लिए आपको अपनें Profile Dashboard में आना है।
  2. Edit Profile पर क्लिक करना है।
  3. Bio में अपने Content के बारे में लिखना है।
  4. अपनी वेबसाइट या Other Social Accounts का Link add करना है।
  5. “Swith to Professional Account” पर क्लिक करके “Continue” पर क्लिक करना है।
  6. अपनी कोई एक Category को Select करना है।
  7. “Display on Profile” पर क्लिक करके Done पर क्लिक करना है।
  8. “Creator” Select करके Next पर क्लिक करना है।
  9. Email Share करनी है तो Enable रहने दें नहीं तो Option को Disable करना है।
  10. “Not Now” पर क्लिक करके 4 Steps को Complete करना है।

अब आपके सामने Professional Dashboard Show करेगा उसमें आपकी Post की सारी Activity दिखाई देगी, अपने Like, Dislike, Comments, Share, Save, Ads Promotion  को भी यहां से Control कर सकते हैं।  

#5. Templates का इस्तेमाल करें 

Instagram ने एक New Update किया है Reels Template का, इस Update की मदद से आको अपनी Reel को Edit करने के लिए ज्यादा कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी सिर्फ 5 से 6 Pictures का इस्तेमाल करके आप बढ़िया Reel बना सकते हैं।

  1. इसके लिए आपको अपनें Profile Dashboard में आना है।
  2. उपर प्लस (+) के Icon पर क्लिक करके Reel के Option को Select करना है।
  3. Reels के Right Side में Templates का Option दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है।
  4. यहां बोहोत सारे Trending Templates Suggest होंगे किसी को भी Select करके Reels बना सकते हैं।

नोट – अभी तक जिनके Instagram Account में Templates का Option दिखाई नहीं दे रहा है तो अपने Instagram को Update जरूर से कर लिजिए।  

#4.Third Party Apps का इस्तेमाल ना करें

जल्दी से Followers Increase करने के लिए किसी भी Third Party Apps, Third Party Websites का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही किसी से पैसे देकर Followers खरीदने चाहिए। क्योंकि वो Fake होते हैं इससे आपका इंस्टाग्राम अकाउंट Disable हो सकता है। हमनें ये कुछ तरीके आपको बताए हैं जिनको आप Follow करके अपने Instagram Followers Increase कर सकते हैं।

#3. Continuity रखें 

Daily Post करें और एक समय निर्धारित कर लें की किस समय आपको अपनें Account पर Post करनी है। आपकी Post पर आने वाले सभी Comments का Reply जरूर दिजिए। अगर आप Daily Active रहेंगे और Post भी करते रहेंगे तो जल्दी ही आपके Account पर Followers आने शुरु हो जायेंगे। धैर्य बनाएं रखें। Competition का दौर है थोड़ा समय लगेगा पर आपके account पर Followers आने लगेंगे लेकिन उसके लिए आप ShortCut कभी ना अपनाएं।

#2. Follow करें और Group बनाएं

Instagram पर काफ़ी Groups होते हैं उसमें Add होने के लिए आपको अपने Niches, Category से संबंधित दूसरे Instagram Accounts को Follow करना हैं। उनके साथ Connect होने की कोशिश करनी हैं, जिससे वो आपको अपनें Groups में Add कर लें, और उन सभी Groups में आप अपनी Post Share कर सकते हैं और Likes, Views, Comments, Followers Increase कर सकते हैं।

Instagram

#1. Trending Music का इस्तेमाल करें 

Reels में Trending Music का इस्तेमाल करना है , इसके लिए आपको अपनें Reels के Option में आना है और Music के Option पर क्लिक करना है वहां आपको Trending Music दिखाई देंगे उन Music पर अपनी Reel या Post शेयर करें ऐसा करने से आपकी Reels Trend में जायेंगी और वहां से Followers Increase होने की संभावना बढ़ जाती है। 

दूसरा तरीका Instagram आपको खुद Trending Music Suggest करता है, अगर आप सिर्फ़ Reels देखते है तो आप उस Reel के Music पर क्लिक करके देखिए वहां आपको Music के उपर Trending Music लिखा दिखाईं देगा तो बस उस Music पर अपना Reels Share कर सकते हैं।

आज के आर्टिकल में हमने आपको बताने की कोशिश की है, की Instagram Par Fast Follower बढ़ायें वो भी Genuine तरीके से, बिना किसी Third Party Apps का इस्तेमाल किए। अगर आपको आज का आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमारे ब्लॉग को Email द्वारा Subscribe कर लें और अगर आपका कोई प्रश्न हैं इस आर्टिकल से संबंधित या Blogging से संबंधित तो आप Comment कर सकते हैं और Telegram पर हमसे संपर्क करें, 24/7 सेवा उपलब्ध है। मिलते  हैं अपने नए आर्टिकल के साथ , धन्यवाद राधे राधे।

Telegram

FAQs

कोई भी Third Party Apps का इस्तेमाल Followers Increase करने के लिए ना करें, ऐसा करने से आपका Instgram Account Ban भी किया जा सकता है और कोई Third Person भी आपका Account चला सकता है।   

May 8, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
What Are The Risks of Using Chat GPT
Social Sub

What Are The Risks of Using Chat GPT-Chatgpt banned In Italy

by Techaasvik April 1, 2023
written by Techaasvik

आपने इतने समय में एक नाम तो ज़रूर ही सुना होगा Chat GPT, Chat GPT एक AI Tool है जो आपके हर तरह के Questions के Answers देने में सक्षम है। इसने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। हर कोई इसका Use कर रहा है, क्योंकि ये सबके मुश्किल से मुश्किल काम को बिल्कुल आसान कर देता है पर इसको Use करना कितना Safe है और कितना नहीं ये शायद आपको नहीं पता होगा तो आज का आर्टिकल है Chat GPT को Use करना कितना Safe है, Hello Dosto आप सभी का Techaasvik.com में स्वागत है। Chatgpt banned In Italy

What Are The Risks of Using Chat GPT

What Are The Risks of Using Chat GPT

सबसे पहले आपको बता दूं कि Billionaire और Microsoft के Co Founder Bill Gates ने Chat GPT को 40 वर्षो में सबसे बड़ी Revolutionary Technology कहा हैं।

पूरी दुनियां में Chat GPT को बोहोत ज्यादा मतलब बोहोत ही ज्यादा Popularity मिली है लेकिन इतना सब अच्छा चलते वक्त artificial intelligence technology को अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा है वो कैसे जानिए, Chat GPT को Italy में कल यानि शुक्रवार (Friday) को Ban कर दिया गया है। ये पहली बार हुआ है की किसी सरकार ने AI Tool को अपने देश में Block कर दिया है। अब ये हुआ क्यू वो भी जान लेते हैं,

Chat GPT: Is It Right or Wrong

New York Times की Report सामने आई है जिसमे Italy के Protection Authority ने Chat GPT के निर्माता (Manufacturer) OpenAI पर ये आरोप लगाया है की Chat GPT अपने Users का Data चोरी कर रहा है Users की Privacy को खराब कर रहा है। इसके अलावा Italian authority ने एक और आरोप लगाया है की Chat GPT नाबालिगों के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है इसमें कुछ illegal content हैं जिनके संपर्क में आने से रोकने के लिए चैटजीपीटी में Age Verification System नहीं है।

Chatgpt Banned In Italy

इसलिए Italy पहला देश बन गया है जिसने privacy concerns के लिए Chat GPT पर प्रतिबंध लगाया है। दूसरी ओर कई देशों ने जिसमे चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान देश में Open AI ने इनके पहुंच से बाहर रहने का Decision लिया है।

इन्हे भी पढ़े -खुद को Google Search में कैसे लाएं

Italy में Chat GPT पर प्रतिबंध के बाद Chat GPT के Founder Sam Altman ने कहा की Italy उनके पसंदीदा देशों में से एक देश है और उन्होंने ये भी कहा – हम Definitely, Italian Government को टाल देते हैं, Italy में Chat GPT की सर्विस को बंद कर दिया गया है और ये भी कहा की हमे लगता है की हम सभी गोपनीयता कानूनों का सही से पालन कर रहे हैं। Italy मेरे पसंदीदा देशों में से एक है और में जल्द ही फिर से यात्रा करने के लिए उत्सुक हूं।

NYT (New York Times) Report में Mention किया है की Italy में Regulators ने Open AI को देश में Internet Users को Chat GPT तक ना Use करने के लिए कहा है।

What Is The Danger of Chat GPT

Italian regulators ने 20 मार्च को ये आरोप लगाया की Chat GPT के Users की बातचीत और Payment Details Expose हुई है। italian regulator लगभग 22 million dollars या इसके Worldwide Annual Revenue का 4% जुर्माना लगा सकते हैं।

Open AI ने घोषणा कर दी है की Chat GPT को Italy में Ban कर दिया है और लोगों की Privacy की रक्षा के लिए Committed है।

NYT Report में Chat GPT का ये बयान है की हम अपने AI System जैसे की Chat GPT के Training में personal data को कम करने के लिए पूरा ध्यान देते हैं क्युकी हम चाहते हैं की हमारा AI दुनिया के बारे में सीखे ना की निजी व्यक्तियों के बारे में। हम ये भी मानते हैं की AI Regulation Important हैं।

कल एक Chat GPT Users ने Chat GPT से पूछा की क्या इसे Italy में Privacy Concern के लिए Ban किया जायेगा तो AI Tool ने अपने जवाब में कहा की “कोइ चिंता नहीं होनी चाहिए में एक Artificial Intelligence Language Model हूं जिसे दुनियां में कहीं से भी लंबे समय तक Access किया जा सकता है जैसा की एक Internet Connection होता है।”


What Are the Risks of Using Chat GPT

अगर आपके मन में इस आर्टिकल को लेकर कोई भी सवाल हो तो आप Comment करके पूछ सकते हैं और Telegram पर हमसे Contact करें हमें अपने Topic Suggest करें।

People Ask Questions

Chat GPT अभी भी India में Use किया जाता है अगर आप इसको Use करना चाहते हैं तो आप इसे पढ़ें – How to use Chat GPT

Chat GPT एक AI Tool है इसके Current CEO Sam Altman हैं।

April 1, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Social Sub

Add To Me Search Google:अपना नाम गूगल सर्च में कैसे लाएं

by Techaasvik March 30, 2023
written by Techaasvik

Add to me Search– जब भी आप अपने किसी पसन्द के एक्टर, किसी दोस्त या किसी भी पर्सन को Google में उसका नाम लिखकर सर्च करते हैं, तो उनके फ़ोटो, उनके सोशल मीडिया के सभी अकाउंट गूगल में दिखाई देते हैं। कभी आपने सोचा है की किसी का नाम लिखकर सर्च करने से गूगल में उस पर्सन की इमेज, उसका इंस्टाग्राम, फेसबुक और सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स क्यों और कैसे दिखाई देते हैं। 

add me to search

जब आप खुद का नाम गुगल में लिखकर सर्च करते होंगे तो आपको अपने बारे में कोई जानकारी गूगल में नहीं दिखाई देती है। अगर आप भी अपने नाम को, अपनी सभी जानकारियों को गूगल सर्च इंजन में दिखाना चाहते हैं तो 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक सरल तरीका बताएंगे , जिससे आप अपनी जानकारी को गूगल सर्च इंजन में जोड़ सकते हैं। Techaasvik.com ब्लॉग पर आपका स्वागत है, चलिए आर्टिकल को शुरु करते हैं –

1. Add to me Search क्या है

यह Google का एक ऐसा फीचर है जिससे आप अपने नाम और अपनी जानकारी को गुगल सर्च इंजन में दिखा सकते हैं। Add to me Search में अपने बिजनेस की जानकारी को जोड़ सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपके बिजनेस के बारे में जानकारी मिल सकती हैं।

2. Add to me Search के क्या फायदे हैं :- 

  • इसकी मदद से आप अपने बिजनेस को ज्यादा ग्रो कर सकते हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आपके बिजनेस की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
  • इसमें आप अपनी वेबसाइट को जोड़ सकते हैं, जिससे आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आ सकता है।

3. Add me to Search में प्रोफाइल बनाते समय इन बातों का ध्यान रखना है

  1. आप जो भी Information “Add to me Search” पर दे रहें हैं वो एकदम सही हो – जैसे अपने नाम, काम, Location, और अपनी प्रोफाइल को अपडेट करते रहना चाहिए 
  2. अपने बारे में कुछ भी गलत और बढ़ा चढ़ाकर ना लिखें एकदम सही जानकारी Type करनी है।।
  3. People Card Create करने की कुछ Google की Guidelines हैं जो आपको Follow करनी हैं। तभी Google आपको अपने Search में Show करेगा वरना बिलकुल नहीं।
  4. गलत जानकारी देने पर Google आपके Form को Policy Violation से Related समझकर आपका People Card Remove कर सकता है।
  5. Add to me Search में अपनी Information को Update रखना है। 
  6. बिना Update किये हुए Profile को Google आपके People Card को Google में दिखाना बंद कर सकता है।
  7. Add to me Search की सभी Guidelines को Details में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  8. जो फोटो आप Upload करेंगे वह Clear दिखनी चाहिए और फोटो में कोई भी Filter या स्टीकर मत लगायें | इसके अलावा फोटो का साइज़ भी Google के Guidelines के अनुसार होना जरूरी है 
  9. आप फोटो को Jpg, या Png में Upload करें 
  10. फोटो का साइज़ 10 Mb से कम होना चाहिए और Resolution 600*600 Pixels Dimension का इस्तेमाल कर सकते हैं 
  11. अपनी Website और Social Accounts को अपने People Card में Add करना न भूलें |
  12. आपको अपने People Card को Social Media, email, Blog, Podcast, या किसी भी Other Platform पर भी  Share करना चाहिए।

4. Google Search People Card बनाने के लिए क्या चाहिए होगा 

अपना People Card बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी –

  • मोबाइल फ़ोन या Laptop.
  • आप Browser या Google Search App का इस्तेमाल कर सकते हैं 
  • आपका Personal Google Account होना जरूरी है 
  • आपको अपने ब्राउज़र में Web और App Activity को active करना होगा 
  • खुद की Relevant Information, Photo, Website, Social Accounts, Email Address 
  • एक मोबाइल नंबर भी 
  • HD AI Images कैसे Generate करें

अगर आपके पास ये सारी चीजे हैं तो आप आसानी से People Card Google Search से Create कर सकते हैं 

5. अपनी प्रोफाइल को Google में कैसे Add करें

अपने Browser में “Add to me Search” लिखकर Search करें। अब Get Started वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करके आगे बढ़ना है।

आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा, उसमे आपको आपनी कुछ जानकारियां भरनी है और उन सभी जानकारियों के फॉर्म को Add Me To Google में सबमिट करना है। जानकारियां जैसे –

  1. अपना पूरा नाम टाइप करना है।
  2. अपनी लोकेशन को टाइप करना है।
  3. About में अपने बारे में बताएं की आप कौन है क्या काम करते हैं।
  4. Occupation में अपना काम लिखिये की आप क्या करते हैं।
  5. अपना वर्क को जोड़े।
  6. अपनी एजुकेशन की जानकारी जोड़े।
  7. अपना Hometown को Add करेंगे।
  8. अपनी वेबसाइट को Add Me To Google में जोड़े। 
  9. अपनी सभी सोशल मीडिया के सभी अकाउंट्स की लिंक को Add करना है।
  10. अपनी Email ID को Add करेंगे।
  11. अपने फोन नंबर को Add करना है।
  • WhatsApp से High Quality में Video Share करने के लिए ये करना होगा-2023

Form को सबमिट करना है। गूगल आपके सबमिट किए गए फॉर्म को रिव्यू करके आपकी प्रोफाइल को गूगल सर्च में दिखायेगा।

यह लेख भी पढ़ें:

  • 2024 में कोन सा Vpn Use करना चाहिए?
  • लेखक कहानी कैसे लिखते हैं?

निष्कर्ष –

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि Add Me To Search या Add Me To Google क्या है, People Card क्या है, प्रोफाइल को Add Me To Google करने के क्या फायदे हो सकते हैं। Add Me To Google में अपनी जानकारी कैसे सबमिट करनी है उसमें अपनी प्रोफाइल कैसे बनानी है।

Telegram

हमें आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई प्रश्न हैं तो कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारे ब्लॉग Techaasvik.com पर आने के लिए आपका, धन्यवाद राधे राधे।

FAQs

Google Add to me Search, Google का एक Tool है जिसमे आप अपने नाम को Search में ला सकते हैं।

March 30, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
writer kaise bane
Social Sub

लेखक, Story Kaise Likhte Hain – Writer Kaise Bane (2023)

by Techaasvik March 25, 2023
written by Techaasvik

आर्टिकल में आपको लेखक बनने से लेकर प्रोफेशनल तरीके से Story, Script कैसे लिखते हैं, उसके बारे में जानकारी दी गई है और…..“writer kaise bane” , लेखक Story लिखने के लिए कुछ प्रोफेशनल टूल्स का Use करते हैं। अगर आप Story लिखना चाहते हैं तो आपको कुछ Tips Follow करने होंगे जो आपको एक प्रोफेशनल लेखक बनायेंगे।

writer kaise bane

लेखक, Writer Kaise Bane (2023)

लेखक बनने के लिये कोई Course करने की जरूरत नहीं है अगर आपके पास Talent है, आपको लिखने की ज्यादा जानकारी है तो आप पक्का एक अच्छे लेखक बन सकते हैं। अब तो लेखक (Writer) बनने के लिए बोहोत सारे Course Available हैं, पहले ऐसा कोई तरीका नहीं था की कोई Course करके लेखक बना जा सके। आप कोई Paid Course भी कर सकते हैं, ये Courses Online और Offline दोनों में Available होते हैं। आपके पास लिखने की अच्छी खासी जानकारी है तो आप बिना कोई Course किए एक Professional लेखक बन सकते हैं।

एक अच्छा लेखक बनने के लिए आपको पहले ये समझना होगा की आप लिख क्या रहें हैं मतलब आप Story लिख रहें या किसी की Biopic क्योंकि लेखक हर Field में होते हैं जैसे – Story Writer, Film Writer, Content Writer, Script Writer, Screenplay Writer, Ad Script Writer, YouTube Video Writer….etc. आप कौन से लेखक हैं आप क्या लिखते हैं आपको पहले ये समझना होगा।

Top 10 Tips for Blogging Success In Hindi 2023

Skills Kya Kya Honi Chahiye

इसके अलावा आपको 4 से 5 अलग अलग भाषाओं का भी ज्ञान होना चाहिए, आपको अपनी भाषा में Perfact होना है अच्छे से लिखनी आनी चाहिए और बोलनी भी आनी चाहिए जैसे की अगर आप हिंदी में लिखते हैं तो हिन्दी अच्छे से लिखनी आनी चाहिए और बोलनी भी ऐसा इसलिए क्योंकि लेखक अगर कोई कहानी लिखता है तो पढ़ने वाले को समझ में आनी चाहिए आपके Words आसान होने चाहिएं जो आसानी से समझ आए।

Observation करना आना चाहिए, अगर आप कोई कहानी लिख रहें तो ये समझ कर चलिए की आप अपनी कहानी के हीरो है या हीरोइन हैं तभी आप अपनी कहानी को अच्छे से समझ पाएंगे और उसको अच्छे से लिख पाएंगे एक अच्छे लेखक की ये खूबी होती है की वो अपनी कहानी में सच को सामने रखकर लिखे ये बात भी आपको ध्यान रखनी है।

आपकी Communication Skill Perfect होनी चाहिए क्योंकि लेखक को लिखना ही काफ़ी नहीं है उसको अच्छे से अपनी बात सामने वाले के समझानी भी आनी चाहिए।

Imagination करनी आनी चाहिए, कोई भी Story हो पहले वो दिमाग में Create होनी चाहिए, आपकी Imagination Power इतनी Strong होनी चाहिए की कोई भी Story Copy में लिखने से पहले Dimag में लिख जानी चाहिए इससे आपकी Story Intresting और Real लगेगी और पढ़ने वाले को भी आपकी बनाई गईं Imagination दिखाई देगी अब आप समझ ही गए होंगे की ये Skills होनी चाहिए एक लेखक बनने के लिए।

ये बात आपको जरूर ध्यान रखनी है की आप एक दिन में या एक महीने में अच्छे और प्रोफेशनल लेखक नहीं बन सकते हैं, ये एक ऐसा Field है जहां आपको रोज कुछ ना कुछ सीखना होगा तभी आप एक प्रोफेशनल लेखक बन पायेंगे। हर चीज़ की आपको knowledge होनी चाहिए जिससे आपका writing career बेहतर बन सके।

मान कर चलिए अगर आपको Fictional Story ( काल्पनिक कहानी) लिखनी है तो आपकी Imagination Power High होनी चाहिए और कुछ अलग हट कर लिखिए जिससे आप जल्दी ही सबके नजर में आएं, अगर आप सबके जैसे देखा देखी में लिखने लगे तो ऐसा बिल्कुल ना करें।

देखा देखी ना करें

एक बात और आपको ध्यान रखनी है कि आप किसी की देखा देखी में लेखक बनने की ना सोचें क्युकी लेखक बनना आसान काम नहीं है अपने Idea को सही से सबके सामने लाना होता है ।

Also Read

How to Write SEO Friendly Article in Blogger- in Hindi

Professional Methods क्या है Story लिखने का

जो कहानी आप TV Shows में देखते हैं तो मन में आता होगा की आखिर इनके (Writers) लेखक Story कैसे लिखते होंगे। आप भी अपनी स्टोरी को Professional Look देना चाहते होंगे तो आर्टिकल को पूरा पढ़िए पहले तो आपने समझ लिया की “writer kaise bane” अब अपनी कहानी को Professional तरीके से लिखना सीखिए।

Telegram

Professional लेखक Story लिखने के लिऐ कुछ Paid Software का Use करते हैं पर एक App है जो आप भी Use कर सकते हैं ज्यादातर Professional लेखक Celtx, Final Draft का Use करते हैं। ऐसा इसलिए क्युकी ये Free Tool है और इसका Interface एकदम Simple है आप इसको आसानी से Use कर सकते हैं। कुछ तरीके आपको सीखने होंगे जिसपर आपको एक आर्टिकल अलग से मिल जायेगा।

FAQ

अगर आप लेखन में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप बन सकते हैं क्योंकि आज के समय में ऐसे कई Opportunity मिल जायेंगी जिनसे आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

आपकी Imagination Power High होनी चाहिए, आपकी Communication Skill अच्छी होनी चाहिए, आपको रोज कुछ ना कुछ नया सीखना आना चाहीए इसके लिए आप books भी पढ़ सकते हैं

शुरूआत करने के लिए आपको लिखते रहना होगा, साथ ही Books पढ़िए जो आपके favorite show हैं उनको देखिए, थोड़ा सा ही सही पर लिखिए।

March 25, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Social Sub

Quick VPN क्या है – 2023 में कौन सा VPN Use करना चाहिए

by Techaasvik February 10, 2023
written by Techaasvik

आज के इस Internet के दौर में जहाँ हर रोज आप लोग Social Media में और न्यूज़ चैनल में डाटा Leak की खबरें देखते रहते हैं, हम सबके के लिए अपनी Privacy बहुत जरूरी होती है, VPN का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि कुछ लोग Internet Providers से अपनी IP Address छुपाने के लिए VPN सर्विस का उपयोग करते हैं। आज कल मार्किट में बोहोत सारी कम्पनी VPN Service लोगो को Provide करवा रही हैं, जिसमे Laptop या PC से लेकर मोबाइल फ़ोन के लिए भी ये कंपनी अपनी सर्विस लोगो को देती हैं। लेकिन जैसा कि आप लोगो को पता ही होगा कि मार्केट में Quick VPN Service भी पब्लिक और Paid दोनों तरह की उपलब्ध है। 

अब सवाल उठता है कि आखिर कौन सा VPN Provider सही है और Safe भी है, क्योंकि हर इंसान के लिए 1st priority Safety ही होती है। इसीलिए नेटवर्क सुरक्षित होना जरूरी है। 

लेकिन जब हम Quick VPN का प्रयोग नहीं करते हैं तो कोई भी आपकी IP देख सकता है और डाटा Safe नहीं होताआज हम इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं कि Quick VPN क्या होता है, इसका उपयोग क्यों करना चाहिए तथा इसका क्या काम है। इसी के साथ हम Top 5 Premium VPN के बारे में बात करेंगे तथा उसके बाद के बारे में बात करेंगे, काफी सारे VPN Limited Feature भी देते हैं, चलिए जान लेते हैं कि कौन सा VPN Best है।

VPN क्या है, कैसे काम करता है – How Quick VPN Works

मैं आपको बता दूँ कि VPN का पूरा मतलब होता है। Virtual Private Network, यह एक ऐसी Technology है, जो इंटरनेट पर आपको किसी भी दुसरे नेटवर्क से सुरक्षित करके रखती है यह आपकी Identity यानि पहचान को छुपा कर रखता है।

जब भी आप Internet उपयोग करते हैं, तो Internet Service Providers जैसे Jio, एयरटेल और वोडाफोन अपने Internet Users की पहचान करने के लिए सभी Users को एक अलग-अलग Id देते हैं और उह Id यूनिक होने कि वजह से इन कम्पनी को पता रहता है, कि किस जगह कौन Internet Use कर रहा हैं। और इसी Id को Ip Address कहा जाता है।

Quick VPN इसी पहचान को छुपाने का काम करता है इसीलिए हर कोई इस Technology को उपयोग करना चाहता है ताकि वो ख़ुद को Internet पर Safe रख सके। VPN आपका सारा डाटा Encrypted करके रखता है – मतलब एक तरह से ताला लगा देता है, जिससे आपका डाटा कोई भी देख नहीं सकता है। 

जब आप रेलवे स्टेशन या किसी अन्य स्थान पर Public Wifi नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। तब आपका डाटा Leak होने का खतरा सबसे ज्यादा हो सकता है, उस समय आप Quick VPN का उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपका डाटा सुरक्षित रहेगा। 

VPN 2 प्रकार के होते हैं :-

  1. Public VPN With Limited Features
  2. Premium VPN

भारत में कौन कौन से VPN काम करते हैं :-

बहुत सारी कंपनिया हैं जो VPN की दोनों तरह की सर्विस अपने users को देती हैं जिनमे से कुछ ये हैं –

  1. Nord VPN
  2. Express वीपीएन
  3. PIA
  4. Astrill
  5. Surf-shark

1. Express vpn :-

यह एक अच्छा Vpn है, इसके Premium Version में बहुत ही अच्छे Features users को दिए जाते हैं, लेकिन थोडा महंगा होने के कारण भारत में इसके हर कोई Premium Features इस्तेमाल नहीं कर सकता है। भारत के आलावा भी 90 से ज्यादा देश इस Vpn का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

Premium Features के बारे में आप नीचे देख सकते हैं-

  • 90 से ज्यादा देशों में 3000 से भी ज्यादा सर्वर की सुविधा 
  • Private DNS और IP Address mask की सुविधा 
  • किसी भी Device में इस्तेमाल किया जा सकता है
  • Class encryption और Security में बहुत अच्छा है 
  • High speed के साथ इसकी Performance भी अच्छी है.  

1. Nord VPN :-

इस Vpn में भी अच्छी Speed Provide करवाई जाती है। इसका इस्तेमाल भी आप लोग कर सकते है। पूरी दुनिया में 60 से भी ज्यादा कंट्री में 5,000 से भी ज्यादा Vpn Server है। इसका Premium Version में काफी सारी features users को दी जा रही हैं | इनका Customer Support की सुविधा 24/7 Open रहती है।

2. Astrill :-

भारत के अलावा इस Vpn को 57 से अधिक देश इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह VPN आप किसी भी Device में इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके सर्वर की Speed काफी अच्छी देखी गयी है। 

आप इसकी Features नीचे देख सकते हैं 

3. PIA VPN :-

इस VPN का पूरा नाम है Personal Internet Access है, यह कंपनी काफी अच्छी Server and स्पीड देती है। यह कंपनी United States की है और काफी कम कीमत में अच्छी सर्विस इस VPN में दी जा रही हैं।

आप इसकी Features नीचे देख सकते हैं

4. Surf Shark :-

यह VPN एक ब्रिटिश कंपनी द्वारा भारत में सर्विस दे रहा है इसके Premium Version में काफी अच्छी सर्विस दी जा रही है और इनका कहना है की यह काफी अच्छी Server Speed के साथ सुरक्षित नेटवर्क Provide करते है 

आइए अब एक Best Public VPN के बारे में और कुछ जरूरी सवालों के जवाब भी जान लीजिए

What is Quick VPN और इसके features क्या हैं :-   

Quick vpn एक ऐसा Software Application है, जो आपके Internet Connection को सुरक्षित रूप से दुसरे लोकेशन के सर्वर नेटवर्क से जोड़ने का काम करता है। Quick Vpn के Total 11 देशों के VPN सर्वर हैं।

ये Mobile Friendly है। इसीलिए Mobile User इसका  उपयोग भी कर सकते हैं, आइए इसके कुछ Features के बारे में बताता हूँ – 

Bing AI Image Generation Tips: HD AI Images कैसे Generate करें

Quick VPN के कुछ Features हैं :-

  • Quick Vpn, Unlimited Super Fast Speed के साथ Best Server देता था 
  • लगभग 13 अलग-अलग Location पर इसे आप Connect कर सकते थे
  • कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर पाता था 
  • हर प्रकार के नेटवर्क से Connect होने में सक्षम जैसे – Wi-Fi, 3G, LTE, 5G.

नोट :- अब जुलाई 2023  में Quick Vpn सर्विस बंद हो चुकी है हो सकता है। आने वाले टाइम में कंपनी इसे दोबारा Start कर दे, इसीलिए अगर आप इस आर्टिकल को अभी पढ़ रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए ही है।

Quick Vpn में सबसे तेज वीपीएन लोकेशन क्या है :-

पहले कभी आप ने कोई VPN इस्तेमाल किए होंगे या नहीं मै ये तो नहीं जानता | लेकिन हाँ ये बता सकता हूँ कि अधिकतर VPN में United State, Canada, UK, Australia यही Location Fast होती हैं, और अधिकतर लोग यहीं Connect करते हैं, जिससे Traffic High हो जाता है और स्पीड अच्छी नहीं मिलती है | अब बात करते हैं Quick Vpn के बारे में –
Quick Vpn में आपको सबसे तेज स्पीड 4 Location में सबसे अधिक देखने को मिलती है

  • Singapore
  • India (Mumbai)
  • Australia
  • United Kingdom

क्या VPN Use करने से Phone की बैटरी खत्म होती है :-

वीपीएन का उपयोग फोन की बैटरी को खत्म करने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि VPN का उपयोग करते समय फोन में ज्यादा Processing और Data Flow की जरूरत पड़ती है। इसलिए Quick Vpn हो या कोई भी दूसरा Vpn इनका इस्तेमाल करने के दौरान Phone में Processes बढ़ जाते हैं। इसीलिए Phone की Battery खत्म होने लगती है।

What Is Threads In Instagram-Instagram Threads क्या है

क्या VPN इस्तेमाल करने के नुकसान भी होते है :-

आपको कुछ Important बातों को ध्यान रखना होगा :-

Privacy :-  

कुछ Vpn आपकी Online Activity को Trace करते हैं और सारा रिकॉर्ड अपने पास रखते हैं। बाद में यही डाटा किसी 3rd पार्टी कम्पनीज को बेच कर आपकी Privacy को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

महंगे सब्सक्रिप्शन :- 

कुछ ऐसी VPN कंपनी भी है, जो आपको Limited Features देती हैं। जिसकी वजह से Slow Speed, और Malware से आपका डाटा Leak होने का खतरा बढ़ सकता हैं। इसीलिए अगर आपको Reliable, Fast, and Secure VPN Service चाहिए, तो आपको Premium Vpn Service का Subscription लेना पड़ सकता है, जो काफी महंगा हो सकता है।   

Slow Internet :-

Vpn का इस्तेमाल करने से Internet की Speed कम हो सकती है। क्योंकि VPN जब आपके डाटा को Encrypt यानी छुपाकर Remote Server से भेजता है तो इसमें ज्यादा समय तो लगता ही है और Internet कनेक्शन का रास्ता भी बढ़ जाता है | क्यूंकि Internet की Speed Loss हमेशा Server Location, Server Load, Encryption Level, Protocol और Network Congestion. 

Not Support In Some Countries :- 

कुछ कंट्रीज़ के अपने, कुछ Rules होते हैं, तो जरुरी है की Vpn का इस्तेमाल करने से पहले वहां के Rules के बारे में आपको अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए। कुछ कंट्रीज़ Vpn को Support नहीं करती हैं।

आज के लेख में हमने आपको Quick Vpn और Vpn Kya Hai इसके बारे में बताया। यह सिर्फ Knowledge के लिए लिखा है।

Telegram

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि, Quick Vpn Kya Hai, और इसको इस्तेमाल करने के क्या फायदे और नुकसान हैं। भारत में कौन से ऐसे Vpn हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। आप Comment करके हमें बताएं की आपको इस आर्टिकल से क्या Knowledge मिली। धन्यवाद, राधे राधे।

February 10, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts

Category

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)
Free JPG to WebP Converter
Chat on WhatsApp

Recent Posts

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
  • Micro Niche Blog Kya Hai: Micro Niche ब्लॉग कैसे बनायें 2024
  • Google Discover क्या है, Blog को गूगल डिस्कवर में लायें 2024 

Categories

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)

About us

Welcome to Techaasvik.com

इस ब्लॉग में हम Blogging की tips, social media marketing tips और सभी Technology से related नई tips और tricks के बारे में जानकारी देते हैं |

Latest News

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
DMCA.com Protection Status
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Facebook
  • Twitter

@2021 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign


Back To Top
Tech aasvik
  • Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3