• Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
Tech aasvik
keep your memories alive
Home - snippets meaning in hindi
Tag:

snippets meaning in hindi

snippets meaning in hindi, snippet meaning in hindi, Featured kya hai in hindi,
Blogging Tips

Google Features Snippet:Organic Traffic लाने के तरीका 2023

by Techaasvik October 1, 2023
written by Techaasvik

गूगल में फीचर्ड स्निपेट क्या है- आपने गुगल से अपना सवाल पूछा और उसने आपको आपके सवाल के अनुसार कुछ रिजल्ट्स दिखा दिए। जिसमें आपने कुछ विडियोज, पैराग्राफ, रेसीपी के स्टेप्स इमेज के साथ और टेबल लगी देखी होंगी। ये रिजल्ट्स टॉप पर दिखाई देते हैं, जो सुंदर और आकर्षित लगती है। यही Google Featured Snippet होती है।

snippets meaning in hindi

चलिए लेख को शुरु करते हैं, Techaasvik Blog पर आपका स्वागत है। आज हम इस लेख में इन विषयों के बारे में जानेंगे, जो इस प्रकार से हैं। 

  • Snippets Meaning In Hindi
  • Google Featured Snippet कैसे काम करता है।
  • यह Seo के लिए क्यूं जरूरी हो सकता है।
  • Feactured Snippet के फायदे और नुकसान क्या है।
  • Google Featured Snippet कितने Type के होते हैं।
  • अपने ब्लॉग पोस्ट को Google में Pin कैसे करें 

Google Featured Snippet क्या है- 

Google Featured Snippet क्या है- 

Google Featured Snippet की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, इसके अलावा इसको Zero Position के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आर्गेनिक सर्च रिजल्ट होता है, जिसमें यूजर्स अपने सवालों के जवाब आसानी से ढूंड पाते हैं। हम कह सकते हैं कि यह एक प्रकार का क्वेरी बॉक्स होता है, जिसमें लोगों के द्वारा सर्च किए गए सवालों के जवाब होते हैं। 

इस क्वेरी बॉक्स में सवालों के जवाब किसी ना किसी वेबसाइट से लिए गए होते है, जो गूगल में टॉप 10 पर रैंक कर रही होती हैं। लेकिन क्वेरी बॉक्स के लिए गूगल केवल उन्ही वेबसाइट के कंटेंट्स से डाटा लेता है, जो वेबसाइट गूगल के नियमों का सही से पालन करती हैं। 

Seo के लिए Google Featured Snippet क्यूं जरूरी है-

Seo के लिए Google Featured Snippet क्यूं जरूरी है

Google Featured Snippet गूगल के सर्च रिजल्ट में टॉप पर दिखने के कारण हमेशा विजीटर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। जिससे गूगल से आपके ब्लॉग पर आर्गेनिक ट्रैफिक आने की संभावना बढ़ जाती है और ब्लॉग का CTR भी बढ़ने लगता है। 

गूगल को जो कंटेंट इनफॉर्मेटिव, ऑथेंटिक और रियल लगता है वही कंटेंट गूगल द्वारा Featured Snippet में दिखाया जाता है। इसलिए Google Featured Snippet, SEO के लिए भी जरूरी होता है।

Google Featured Snippet का इस्तेमाल करके Seo में यह कुछ फायदे मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं।

1.Position 0 पर आना

Position 0 का मतलब ब्लॉग की रैंकिंग कम होना नहीं होता है, बल्कि Snippet किए गए आर्टिकल सर्च रिजल्ट में पहले स्थान पर दिखाई देते हैं, पहले स्थान पर आने की वजह से इसे 0 Position कहते हैं।

2.Authority का मिलना 

यूजर्स को उनके सवालों के सही जवाब मिलने से गूगल आपके ब्लॉग पोस्ट को रैंक करता है। जिससे ब्लॉग को रैंक होने में और आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

3. ब्लॉग पर Traffic आना  

जब एक बार ब्लॉग पोस्ट Featured Snippet में आ जाए तो यह ब्लॉगर्स के लिए किसी खजाना मिलने से कम नही होता है। क्योंकि ज्यादातर विजीटर्स शुरू के पांच आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते हैं, तो कोशिश यह करनी चाहिए की आपका ब्लॉग पोस्ट भी टॉप 10 में दिखाई दे। इससे सीधा गूगल से ट्रैफिक आने में मदद मिलती है।

4. Competition में सहायता मिलती है

शुरू में ही ब्लॉग पोस्ट होने से विजीटर्स का पूरा ध्यान Snippet किए गए आर्टिकल पर पड़ता है। यह आपकी ब्लॉगिंग में चल रहे कंप्टीशन में आगे बढ़ने में आपकी सहायता कर सकता है।

5. Users का Experience बढ़ता है

Google Snippet आर्टिकल यूजर्स का समय बचाने में मदद करता है, इससे Seo में सुधार आने के साथ यूजर्स का Experience भी बढ़ता है।

Google Featured Snippet कितने प्रकार के होते हैं- 

Google Featured Snippet कितने प्रकार के होते हैं

Google Featured Snippet चार प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं। ये क्या हैं और इनका इस्तेमाल अपने कंटेंट में कैसे कर सकते हैं।

1.Paragraph Featured Snippet क्या है-

Paragraph Featured Snippet वह होते हैं, जिसमें कम शब्दों का इस्तेमाल करके यूजर्स के लिए ज्यादा इनफॉर्मेटिव कंटेंट दिया गया होता है। यह पैराग्राफ फार्मेट ज्यादातर ऐसे सवालों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जिनके शुरूआत में Who, What, How to, Why का इस्तेमाल होता है।

2.Table Featured Snippet क्या है-

जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है कि इसमें कंटेंट Table के रूप में होता है। इसमें ज्यादातर Price, Rate, Comparison और Data से सम्बन्धित सवालों का जवाब मिलता है। क्यूंकि मैथमेटिकल डाटा Table की फॉर्म में आसानी से दिखाया और समझाया जा सकता है, इसीलिए आप Table का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप ही बोलना

3.Ordered List क्या है-

Ordered List Snippet में कंटेंट की जरूरी जानकारियों को नंबर लिस्ट से हाईलाइट किया जाता है। यह नम्बर लिस्ट ज्यादातर ऐसे सवालों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें Steps, Ranking, Sequence, Process होते हैं।

4. Unordered List क्या है-

Unordered List Featured Snippet में कंटेंट Bullet List के रूप में होता है, और यह नम्बर लिस्ट ज्यादातर ऐसे सवालों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें Top, Best, Types और Examples होते हैं।

5. Video Featured Snippet क्या है-

इस Featured Snippet में कंटेंट एक Video के रूप में होता है, और यह Tutorial, Review, Demonstration और How to जैसे सवालों के जवाब देने के लिए उपयोग किया जाता है।

ब्लॉग पोस्ट को Featured Snippet कैसे करें-

ब्लॉग पोस्ट को Featured Snippet कैसे करें 2023

पोस्ट को Featured Snippet में लाने के लिए अपने ब्लॉग कंटेंट को एक सही फॉर्मेट में बनाना चाहिए। जिससे गूगल आपके कंटेंट को अपने यूजर्स के लिए उपयोगी समझे। ब्लॉग कंटेंट का फॉर्मेट बनाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

1. सही Keyword का इस्तेमाल करें

आपको ऐसे कीवर्ड्स को अपने कंटेंट में शामिल करने होंगे, जो पहले से ही Google Featured Snippet में इस्तेमाल किए गए हैं। इसके लिए आप Long Tail Keywords और How To, Question Based Keywords का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

2. List Structure बनाएं 

अपने कंटेंट को सही से फार्मेट करने के लिए कंटेंट में जरूरी जानकारी को लिस्ट में बनाना होगा। जिसमें पैराग्राफ, बुलेट्स पॉइंट्स, नंबर पॉइंट्स, टेबल, विडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. Quality Content बनाएं 

अपने कंटेंट की क्वालिटी को हाई रखना है, जिससे यूजर्स को सही और एक्यूरेट जानकारी मिल सके। कंटेंट की क्वालिटी को जितना हाई रखेंगे उतना ही आपके ब्लॉग के एंगेजिंग को फायदा होगा। 

4. Content को ऑप्टिमाइज करें

Content को सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज करने के लिए कंटेंट के Titles, Meta Discription, Tags, Headings, Subheadings, इमेजेस और Alt Text, Linking का इस्तेमाल करना चाहिए।

सर्च क्वेरी के जवाब आपको कम शब्दों का इस्तेमाल करके लिखना चाहिए। क्युकी Google Featured Snippet में केवल वही कंटेंट दिखाई देते हैं, जिसमें 40-60 Words का इस्तेमाल किया गया होता है। 

निष्कर्ष- Organic Traffic लाने के तरीका 2023

आज हमनें इस लेख से सीखा है, कि Google Featured Snippet क्या है और यह Seo के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। इसके बाद हमनें सीखा है की कैसे आप अपने ब्लॉग पोस्ट को Google Featured Snippet में ला सकते हैं। 

आशा है कि आपको इस लेख से कुछ सीखने को मिला होगा। जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्त या सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, राधे राधे।

October 1, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail

Category

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)
Free JPG to WebP Converter
Chat on WhatsApp

Recent Posts

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
  • Micro Niche Blog Kya Hai: Micro Niche ब्लॉग कैसे बनायें 2024
  • Google Discover क्या है, Blog को गूगल डिस्कवर में लायें 2024 

Categories

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)

About us

Welcome to Techaasvik.com

इस ब्लॉग में हम Blogging की tips, social media marketing tips और सभी Technology से related नई tips और tricks के बारे में जानकारी देते हैं |

Latest News

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
DMCA.com Protection Status
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Facebook
  • Twitter

@2021 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign


Back To Top
Tech aasvik
  • Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3