• Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
Tech aasvik
keep your memories alive
Home - keyword search Intent kya hai
Tag:

keyword search Intent kya hai

keyword search Intent kya hai
Blogging Tips

SEO में Keyword Search Intent kya hai- 2024 में क्यों जरूरी

by Techaasvik January 27, 2024
written by Techaasvik

Keyword Search Intent kya hai– आजकल सभी अपने ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल में रैंक करने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। गूगल के SERP में रैंक करने के लिए अच्छी खासी कीवर्ड रिसर्च करनी पड़ती है। लेकिन क्या आपने Keyword Search Intent के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। 

Keyword Search Intent kya hai

जितना जरूरी SEO के लिए कीवर्ड रिसर्च है उतना ही जरूरी User Keyword Search Intent होता है। अगर आपने इसपर ध्यान नहीं दिया तो आप गूगल में रैंक नहीं कर पाएंगे।

अब गूगल SERP में सिर्फ कीवर्ड के आधार पर वेबसाइट को रैंक नहीं कराया जा सकता है क्योंकि गूगल ने अपने अल्गोरिथम में लगातार अपडेट किया है। इसका मुख्य कारण यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा करना है। 

इसीलिए जिन वेब पेज में यूजर Query और यूजर सर्च इंटेंट को ध्यान में रखकर सही, शुद्ध और सटीक जानकारी दी जाती है। उन वेब पेज की रैंकिंग हमेशा अच्छी होती है। 

क्योंकि आज हम आपको बताएँगे कि Search Intent kya hai, यह SEO के लिए क्यों जरूरी है, इसे कैसे समझ सकते हैं और इसे कैसे ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं। 

Intent क्या है – सर्च इंटेंट का मतलब

Intent का हिंदी में मतलब इरादा या मकसद होता है। अब अगर इसे ब्लॉग्गिंग या वेबसाइट के कांटेक्स्ट में देखें तो, कोई यूजर किसी शब्द को सर्च इंजन में जिस मकसद से खोजता है। उसे इंटेंट कहा जाता है। 

Keyword Search Intent kya hai? (What is search intent in Hindi)

Keyword Search Intent का मतलब है, कि जब कोई व्यक्ति सर्च इंजन में किसी विषय को ढूंढता है, तो वह कुछ शब्दों का इस्तेमाल करता है। इन शब्दों को हम कीवर्ड (यूजर Query) कहते हैं। उस व्यक्ति का इन कीवर्ड को सर्च करने का कोई उद्देश्य या मकसद भी होता है, यूजर के इस इरादे को Search Intent या User Intent कहा जाता है।

जैसे :- कुछ यूजर सर्च Query के उदाहरण इस प्रकार हैं –

User Search QueryUser Intent
ब्लॉग कैसे बनायें?इसमें यूजर का Intent ब्लॉग बनाने का है।
गूगल सर्च कंसोल क्या है और इसमे Error क्यूँ आते हैं? यूजर गूगल सर्च कंसोल के बारे में जानना चाहता है।
Keyword क्या होते हैं और Keyword Research करने का सही तरीका क्या है? यूजर Keyword Research करने की जानकारी लेना चाहता है। 
सर्च Query के उदाहरण

दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं, कि किसी यूजर द्वारा सर्च इंजन में कीवर्ड को सर्च करने के पीछे जो मकसद होता है और इसे ढूंडकर यूजर क्या जानकारी लेना चाहता हैं, उसे सर्च इंटेंट कहते हैं।

इन कीवर्ड को अक्सर Google के Autosuggest, People also ask और रिलेटेड सर्च सेक्शन में देखा जा सकता है। इन कीवर्ड का इस्तेमाल आप अपने ब्लॉग पोस्ट का SEO करने के लिए कर सकते हैं। क्योंकि गूगल अब सर्च इंटेंट को अधिक महत्व देने लगा है। इसीलिए Keyword Search Intent को समझना बहुत जरूरी है।

Keyword Search intent क्यों जरूरी है – SEO के लिए 

गूगल लगातार अपने सर्च इंजन को बेहतर कर रहा है। इसीलिए गूगल के SERP (Search Engine Result Page) में रैंक करने के लिए अब सिर्फ एक अच्छा कीवर्ड ही काफी नहीं है। अब गूगल प्रतिदिन यूजर के Keyword search intent पर अधिक ध्यान दे रहा है। इससे यूजर को शुद्ध जानकारी प्राप्त होगी जो यूजर खोज रहा है।

इसीलिए गूगल समय-समय पर अपने अल्गोरिदम को अपडेट करता रहता है। सर्च इंटेंट को बेहतर बनाने के लिए कईं सारी अपडेट लाई जा चुकी हैं। जैसे Hummingbird, RankBrain, BERT आदि।

इसीलिए आपको SERP में रैंक करने के लिए User Search Intent को समझना जरूरी है। अपने ब्लॉग पोस्ट को इसके अनुसार बनाना जरूरी है। इसीलिए अपनी ब्लॉग पोस्ट को यूजर Query को ध्यान में रखकर लिखें, इससे आपका कंटेंट वैल्यूएबल और रिलेवेंट होगा।

नोट:- अगर आपका कंटेंट यूजर द्वारा सर्च किए गए कीवर्ड और यूजर के सर्च इंटेंट दोनों से मेल खाता है, तो आप SERP में अच्छा रैंक कर सकते हैं।

Keyword Search Intent के 3c क्या है 

सर्च इंटेंट को समझने और अपने कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए इन्हें समझ लीजिए। सर्च इंटेंट समझने के लिए आपको पहले ये पता होना चाहिए, कि Keyword Search Intent Ke 3c Kya Hai, जो इस प्रकार हैं-

1. कंटेंट का प्रकार 

कुछ विशेष प्रकार का कंटेंट जैसे लैंडिंग पेज, ब्लॉग पोस्ट, विडियो, इमेज, लिस्ट, इन्फोग्रफिक्स, टेबल और प्रोडक्ट्स होता है जो SERP में देखने को मिलते हैं।

2. कंटेंट का फोर्मेट

कंटेंट का फॉरमेट आपके कंटेंट को अच्छे से दिखने में मदद करता है, जैसे- रिव्यु, केस स्टडी, ट्यूटोरियल और कम्पैरिजन, आदि।

3. कंटेंट का एंगल

जब यूजर कुछ खोज रहा होता है तो वह किस चीज को ज्यादा महतवपूर्ण समझता है। यह इसके बारे में बताता है। 

जैसे बेस्ट, चीपेस्ट, फास्टेस्ट, मोस्ट कम्प्रिहेंसिव, आदि।

आप Google Search Console का इस्तेमाल करके अपनी सर्च Query को देख सकते हैं। इससे अपने कीवर्ड के लिए कंटेंट का प्रकार, कंटेंट का फोर्मेट, कंटेंट का एंगल देख सकते हैं।

Search Intent के कितने प्रकार हैं

सर्च इंटेंट के कुछ प्रकार इस प्रकार हैं – 

  1. Information Search Intent (जानकारी लेने का मकसद)
  2. Navigation Search Intent (पथ-प्रदर्शन सर्च)
  3. Transactional Search Intent (लेन देन करने का इरादा)
  4. Commercial Search Intent (व्यवसायिक इरादा)

1. Information Search Intent (जानकारी लेने का मकसद)

जब कोई यूजर सर्च इंजन में किसी विषय को समझने के लिए खोज करता है, तो इसका मतलब यूजर विषय की जानकारी लेना चाहता है। इसीलिए इस तरह की यूजर Query या शब्दों को Informational कीवर्ड कहा जाता है। जब इन कीवर्ड का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको फीचर snippet भी देखने को मिलता है। 

अत: क्योंकि यूजर का मकसद जानकारी लेना होता है। इसीलिए हम इसे Informational Search Intent कहेंगे। 

इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं – 

  • पॉडकास्ट क्या है।
  • Google search console क्या है।
  • Core web vitals क्या है।

उदाहरण के लिए “पॉडकास्ट क्या है” को खोजने के पीछे यूजर का इंटेंट पॉडकास्ट के बारे में जानकारी लेना है।

2. Navigation Search Intent (पथ-प्रदर्शन सर्च)

जब कोई यूजर किसी विशेष वेब पेज को ढूंडता है, तो ऐसे शब्दों को नेविगेशनल कीवर्ड कहा जाता है। क्योंकि इन कीवर्ड को खोजने के पीछे यूजर का इरादा किसी विशेष पेज तक पहुंचना होता है। इसीलिए इसे नेविगेशनल सर्च इंटेंट कहा जाता हैं।

इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं- 

फेसबुक लॉग इन, जीमेल लॉग इन, Ubersuggest कीवर्ड टूल आदि।

3. Transactional Search Intent (लेन देन का मकसद)

जब कोई यूजर कुछ खरीदने या बुकिंग से सम्बन्धित कीवर्ड सर्च करता है, तो इस तरह के शब्दों को Transactional कीवर्ड कहा जाता है। क्योंकि इन कीवर्ड को खोजने का मकसद लेन-देन होता है। इसीलिए इसे Transactional Search Intent कहा जाता है। 

इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं- 

Best Mobile Under Rs.10000 – इस कीवर्ड को खोजने के पीछे यूजर का इरादा एक अच्छा फ़ोन खरीदना है।

3. Commercial Search Intent (व्यवसायिक मकसद)

कुछ यूजर किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी Specification, वैल्यू, फीचर्स, रिव्यू और मूल्य को Compare करते हैं। यूजर द्वारा इस तरह के सर्च किए गए शब्दों को Commercial कीवर्ड कहा जाता है, इसीलिए इसे Commercial Search Intent कहा जाता है।

ऐसे यूजर्स का इरादा कुछ खरीदने का तो होता है, लेकिन यह खरीदने का पूरा मन अभी तक नहीं बना पाएं हैं। यही फरक Transactional और Commercial को एक दुसरे से अलग करता है।

यूजर कीवर्ड का Search Intent कैसे समझें

जैसा कि अब आप जानते हैं, कि यूजर द्वारा खोज किए शब्दों के पीछे यूजर का जो इरादा होता है। उसे सर्च इंटेंट कहते हैं। यूजर इंटेंट को उसकी सर्च Query के शब्दों से आसानी से समझा जा सकता है। आप इसे सर्च इंटेंट के प्रकार में भी पढ़ चुके है। कुछ टिप्स इस प्रकार हैं –

  1. Google Autosuggest  
  2. People also ask
  3. Related Searches
  4. Social Media
  5. Keyword Research Tools (Paid) जैसे- Semrush
  6. Google Search Console Queries

मैं आपको दो उदाहरण से समझाता हूँ-

  1. Buy Domain एक Transactional कीवर्ड है, और इसके पीछे यूजर का इंटेंट Domain खरीदना है। इसका मतलब यह Transactional Search Intent है।
  2. इसी प्रकार से कीवर्ड “How to buy a domain” एक Informational कीवर्ड है, क्योंकि यूजर इस कीवर्ड को सर्च करके Domain खरीदने की जानकारी लेना चाहता है। इसीलिए यह एक Informational शब्द है। इसका मतलब यह Informational Search Intent है।

इसी प्रकार आप यूजर के सभी खोजे गए शब्दों का सर्च इंटेंट आसानी से समझ सकते हैं। इसके अलावा Semrush Tool में सभी कीवर्ड का इंटेंट भी दिखाया जाता है, लेकिन यह एक Paid टूल है।

निष्कर्ष- Keyword Search Intent kya hai

आज मैने आपको इस लेख में Keyword Search Intent के बारे में बताया है। मैं आशा करता हूं, कि आपने आज के लेख में जाना होगा, कि SEO Mei Keyword Search Intent Kya Hai और यह 2024 में क्यों जरूरी है। आप अपने ब्लॉग रीडर्स के सर्च इंटेंट को समझ सकते हैं। 

अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। Keyword Search Intent Kya Hai इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। धन्यवाद राधे राधे।

January 27, 2024 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail

Category

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)
Free JPG to WebP Converter
Chat on WhatsApp

Recent Posts

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
  • Micro Niche Blog Kya Hai: Micro Niche ब्लॉग कैसे बनायें 2024
  • Google Discover क्या है, Blog को गूगल डिस्कवर में लायें 2024 

Categories

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)

About us

Welcome to Techaasvik.com

इस ब्लॉग में हम Blogging की tips, social media marketing tips और सभी Technology से related नई tips और tricks के बारे में जानकारी देते हैं |

Latest News

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
DMCA.com Protection Status
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Facebook
  • Twitter

@2021 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign


Back To Top
Tech aasvik
  • Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3