• Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
Tech aasvik
keep your memories alive
Home - Archives for Krishnaa - Page 2
Author

Krishnaa

Krishnaa

FCP Kya Hai
Blogging Tips

Fcp In Seo:First Contentful Paint FCP Kya Hai, कैसे ठीक करें

by Krishnaa December 24, 2023
written by Krishnaa

आज का लेख मैं आपको बताऊंगा, कि First Contentful Paint FCP Kya Hai. इस लेख में ऐसे पॉइंट्स को डिस्कस करने वाला हूं, जो आपके बेहद काम आने वाली है।

First Contentful Paint FCP Kya Hai

अगर आप भी अपने वेबसाइट के Page Speed को बढ़ाना चाहते हैं, जिससे यूजर्स को अच्छा अनुभव मिले तो लेख को अंत तक पढ़े।

First Contentful Paint FCP Kya Hai

First Contentful Paint FCP Kya Hai

FCP Full Form– इसे First Contentful Paint FCP कहा जाता है। यह गूगल के Core web vitals की एक ऐसी मैट्रिक्स है। जो यूजर के पहली बार वेबसाइट पर आने से लेकर यूजर स्क्रीन पर – पेज के कंटेंट का कोई भी हिस्सा रेंडर होकर दिखने तक मापा जाता है।

आप कह सकते हैं कि यूजर्स को वेबसाइट कंटेंट का पहला हिस्सा दिखाई देने में जितना समय लगता है, उसे FCP कहा जाता है। FCP का इस्तेमाल वेबसाइट लोडिंग स्पीड मापने के लिए किया जाता है।

First Contentful Paint FCP Kya Hai, इसे ज्यादा अच्छे से समझने के लिए आप नीचे इमेज देख पा रहे होंगे। इसमें साफ़ नजर आ रहा है कि पहली बार कंटेंट तीसरे (Image के हिसाब से Change होगा) फ्रेम में आया है। आशा करता हूँ, आपको FCP की परिभाषा First Contentful Paint FCP Kya Hai, अच्छे से समझ आ गयी है। 

फर्स्ट कंटेंटफुल पेंट FCP Score क्या है 

किसी भी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड को हम First Contentful Paint FCP से माप सकते हैं FCP स्कोर जितना अच्छा होगा यूजर एक्सपीरियंस भी उतना ही अच्छा होता है इसीलिए वेबसाइट का FCP स्कोर अच्छा होना चाहिए 

  • GOOD स्कोर – यह स्कोर 0 से लेकर 100 तक होता है। अगर वेबसाइट का FCP Score 1.8 सेकंड या इस स्कोर से कम है, तो यह वेबसाइट के लिए अच्छा है। 
  • Need improvement – लेकिन अगर स्कोर 1.8 सेकंड से लेकर 3 सेकंड के बीच में हो तो आपको इसमें सुधार की आवश्यकता होती है। इसीलिए Core Web Vitals में Need Improvement का error देखने को मिल जाता है। 
  • Poor – जब LCP स्कोर 3 सेकंड से ज्यादा हो जाता है तो इसे बहुत खराब परफॉरमेंस में गिना जाता है।

June 2021 से Google ने Core Web Vitals को रैंकिंग सेक्टर में जरूरी हिस्सा बना दिया है, जिसका मतलब है कि वेबसाइट का FCP Score अच्छा होने से गूगल से आपकी वेबसाइट पर ज्यादा Visibility मिलने की संभावना हो सकती है।

FCP Score का महत्व क्या है 

अगर वेबसाइट यूजर के सामने जल्दी खुल जाती है, इसका मतलब है कि वेबसाइट का एफसीपी स्कोर अच्छा है। एक अच्छा FCP Score वेबसाइट के Responsive Interface और Attractiveness को दर्शाता है, जो यूजर्स को अच्छा अनुभव देती है।

FCP के क्या फायदे हैं 

FCP Core Web Vitals का एक जरूरी हिस्सा है। जो कई तरीकों से Website Ranking, UX, Performance को सुधारने में मदद करता है।

  • First Contentful Paint FCP से वेबसाइट की रैंकिंग सुधारी जा सकती है।
  • FCP Score कम होने से वेबसाइट जल्दी से लोड होती है, जिससे यूजर को कंटेंट दिखाई देने में कम समय लगता है। इससे यूजर वेबसाइट पर ज्यादा समय बिताते हैं।
  • वेबसाइट कि रेंडरिंग तेज़ करके वेबसाइट की परफॉरमेंस को सुधार सकते हैं।

FCP मापने के लिए Tools कौन से हैं 

FCP Test करने के लिए कुछ टूल्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप FCP Test कर सकते हैं। इन टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट का लोड टाइम चेक कर सकते हैं 

  • Google PageSpeed Insights 
  • Chrome DevTools  
  • Lighthouse 
  • WebPageTest 
  • GTmetrix
  • Pingdom

FCP कैसे ठीक करें (How To Improve Fcp)

First Contentful Paint FCP Kya Hai

फर्स्ट कंटेंटफुल पेंट FCP को सुधारने के लिए आप इन तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। अब मैं आपको पॉइंट्स में बताऊंगा, कि First Contentful Paint Kaise Theek Karen.  

  • Compress Image
  • Use CDN
  • Improve Server Response Time
  • Avoid Redirects
  • Reduce DOM Size

1. Image को कंप्रेस करें

अधिकतर लोग Jpg, Gif, Png फॉरमेट की इमेज का इस्तेमाल करते हैं। आप इनकी जगह Svg या Webp इमेज फॉरमेट अपने ब्लॉग में लगा सकते हैं। क्योंकि Webp इमेज फॉरमेट Png फॉरमेट के मुकाबले लगभग 26% कम साइज़ की होती हैं। वहीँ Jpeg फॉरमेट के मिकबले 25% से भी ज्यादा छोटे साइज़ की होती हैं। 

इसीलिए जरुर अपनी मीडिया फाइल को जल्दी लोड करने के लिए इमेज वीडियो और भी दूसरी फाइल को Optimize करें।  Webp को Detail में जानें

2. CDN का इस्तेमाल करें  

अपनी वेबसाइट को जल्दी लोड करने के लिए CDN का इस्तेमाल कर सकते हैं। CDN वेबसाइट के स्थिर एलिमेंट्स को अलग अलग सर्वर पर अपलोड कर देता है। इसके बाद वेबसाइट आपके मुख्य सर्वर से लोड नहीं होकर बल्कि यूजर के पास के सर्वर से लोड होने लगती है। जिससे वेबसाइट कम समय में लोड होने लगेगी।

3. Server Response Time में सुधार करें

Server Response Time का अर्थ है, कि जब यूजर वेबसाइट खोलने की कोशिश करता है, तो सर्वर कितने समय में यूजर को Response देता है। First Contentful Paint Improve करने के लिए आपको सर्वर रिस्पांस टाइम को Improve करना होगा। इसके लिए आप इन पॉइंट्स को फॉलो कर सकते हैं।  

  • डेटाबेस को ऑप्टिमाइज़ करें। 
  • अपने सर्वर Configuration को अपडेट करें। 
  • वेबपेज कोड मिनीफ़ाइ और कंप्रेस करें।
  • वेबसाइट रिसोर्सेज को कैश करें। 

कैशिंग का मतलब है कि आप अपने वेबसाइट के स्थिर रिसोर्सेज को उपयोगकर्ता के ब्राउज़र में स्टोर करते हैं, ताकि वे हर बार डाउनलोड न हों। इससे आपके Server Response Time को कम करने में मदद मिलती है, 

4. Redirects को अवॉइड करें 

Redirects Meaning–  जब किसी वेब पेज को दुसरे वेब पेज या Homepage पर डायरेक्शन दी जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो किसी Webpage के Url को किसी दुसरे Url पर भेजा जाता है। इससे जब यूजर पुराने लिंक को खोलने कि कोशिश करेगा तो वह आटोमेटिक नए लिंक पर पहुच जाता है।

इनका आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक इस्तेमाल से वेबसाइट कि लोडिंग स्पीड पर बुरा प्रभाव पड़ता है, और वेबसाइट धीरे खुलने लगती है। 

Redirects Avoid कैसे करें 

इन कुछ तरीकों से आप Redirects Avoid कर सकते हैं। 

  • अपनी वेबसाइट से Broken Redirects को रिमूव करें।
  • Redirects का कम से कम इस्तेमाल करें।
  • Redirect करते समय उसके लोकेशन हेडर, और स्टेटस कोड का सही इस्तेमाल करें।
  • Redirects के परफॉर्मेस को डेली चेक करके अपडेट करें।

5. DOM का साइज कम करें

वेबसाइट में इस्तेमाल होने वाले टाइटल,लिंक, फॉर्म, बटन, वीडियो, इमेज जैसे इन सभी एलिमेंट्स को HTML Elements कहते हैं। DOM (Document Object Model) एक ऐसा तरीका होता है, जिससे आप एलिमेंट्स के कोड का इस्तेमाल करके उनमें कुछ बदलाव कर सकते हैं।

अगर आपको वेबसाइट के किसी पैराग्राफ के कलर को चेंज करना है, तो उस पैराग्राफ को DOM की मदद से उस HTML Code को एक ऑब्जेक्ट के तौर पर समझकर उस पैराग्राफ के कलर को चेंज कर सकते हैं। 

  • Duplicate HTML Elements को रिमूव करें।
  • कमेंट्स वाइटस्पेस और दूसरे Unnecessary Code को मिनीफाई करके छोटा करें।
  • एलिमेंट्स आईडी को कम साइज का करके क्लियर करें। 

निष्कर्ष- First Contentful Paint FCP Kya Hai, कैसे ठीक करें 

आज मैने आपको इस लेख में First Contentful Paint FCP Kya Hai के बारे में विस्तार से बताया है। आशा करता हूं, कि आपको इस लेख First Contentful Paint FCP Kya Hai से सीखने को मिला होगा। कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

Instagram

Techaasvik Blog पर आने के लिए आपका धन्यवाद, राधे राधे।

December 24, 2023 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts

Category

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)
Free JPG to WebP Converter
Chat on WhatsApp

Recent Posts

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
  • Micro Niche Blog Kya Hai: Micro Niche ब्लॉग कैसे बनायें 2024
  • Google Discover क्या है, Blog को गूगल डिस्कवर में लायें 2024 

Categories

  • Blogging Tips (73)
  • Social Sub (16)

About us

Welcome to Techaasvik.com

इस ब्लॉग में हम Blogging की tips, social media marketing tips और सभी Technology से related नई tips और tricks के बारे में जानकारी देते हैं |

Latest News

  • Link Juice Kya Hai, SEO में कैसे काम करता है?
  • Competitor Analysis Kaise Kare-2024 (10 Best Tips)
  • Topical Map SEO kya hai: में रैंकिंग पर क्या असर! जानिए
DMCA.com Protection Status
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Facebook
  • Twitter

@2021 - All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign


Back To Top
Tech aasvik
  • Home3 homes
  • About Me
  • Contact
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3