Google Trends kya Hai: नए ब्लॉगर के लिए Best 5 सीक्रेट टिप्स

Google Trends Kya Hai– क्या आप डिजिटल मार्केटिंग में एक Beginner हैं? अगर आप ब्लॉग्गिंग, युटुबर या किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दुनिया में नए हैं, तो आपके मन में भी कुछ ऐसे सवाल जरुर आते होंगे। जैसे- Google Trend Kya Hai, 2024 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हो रहा है? कौन सा टॉपिक ट्रेंडिंग हैं?

Google Trend Kya Hai

इसके अलावा नए ब्लॉगर को Micro Niche Topic और रोज नए-नए टॉपिक ढूंढने में समस्या आती है। जिसमे उनका काफी सारा समय खराब हो जाता है। एक Beginner के लिए यह सभी काम काफी मुश्किल हो जाते है, अब सवाल यह उठता है, कि आपको कैसे पता चल सकता है, कि गूगल पर क्या ट्रेंड कर रहा है और क्या नहीं?

अरे दोस्तों टेंशन क्यूँ लेते हो। अब आप Techaasvik Blog पर आए हो, तो कुछ सीखकर ही जाओगे। जी हाँ दोस्तों, अगर आप इन सभी सवालों के जवाब चाहते हैं, तो Google Trends इन सभी कामों में माहिर है। 

गूगल के इस टूल को, जादुई टूल कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि यह ऐसे ट्रेंडिंग टॉपिक और कीवर्ड खोजने में आपकी मदद करता है, जिससे आपके कंटेंट को ट्रेंड के साथ जोड़ने में मदद मिलती है। आज का लेख Google Trend Kya Hai और Google Trends Beginner Guide Hindi पर है। लेख में यह पॉइंट्स भी शामिल हैं।

  • Google Trends को कैसे इस्तेमाल करें हिंदी में
  • किसी भी टॉपिक के ट्रेंड को ट्रैक करें और समझें
  • गूगल ट्रेंड्स कैसे काम करता है    
  • गूगल ट्रेंड्स से कीवर्ड रिसर्च कैसे करें 

Trends क्या होता है

वर्तमान समय में अगर किसी कीवर्ड या किसी घटना को लोगों द्वारा सबसे अधिक बार सर्च किया जा रहा है, तो उसे Trend कहते हैं। उदाहरण के तौर पर कहूं, तो जब किसी भी टॉपिक को अधिक से अधिक समय तक सर्च किया जाता है, तो वह Trending Topic कहलाता है।

Google Trends क्या है- (Google Trends Kya Hai)

Google Trends एक ऑनलाइन टूल है। इस टूल की मदद से आसानी से लोगों द्वारा खोजे जा रही चीजों का पता लगा सकते हैं। कोई व्यक्ति इन्टरनेट पर क्या कीवर्ड लिखकर सर्च कर रहा है, इसकी मदद से Trending Blog Niche और Keywords ढूंड सकते हैं।

दूसरे शब्दों में समझाता हूं, गूगल पर आज क्या ट्रेंड कर रहा है, लोग किस कीवर्ड को गूगल में ज्यादा सर्च कर रहें हैं। इस बात का पता गूगल ट्रेंड का यूज करके आसानी से कर सकते हैं। यह टूल कीवर्ड के पिछले रिकॉर्ड के अनुसार एक ग्राफ दिखाता है, जिसकी मदद से कीवर्ड के ट्रेंड का आसानी से पता लगाया जा सकता है।  

Google Trends की कब शुरुआत हुई

6 अगस्त, साल 2008 में इसकी शुरूआत हुई थी। गूगल द्वारा उस समय  Google Trends को Google Insights for Search के नाम से लॉन्च किया गया था। इसके बाद में 27 दिसंबर साल 2012 को गूगल ने इसका नाम Google Insights for Search से बदलकर Google Trends रख दिया। आप इसके माध्यम से अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए आसानी से कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।

Google Trends के फायदे

Google Trends के फायदे, कुछ इस प्रकार हैं- 

1. Top Trending Niches ढूँढना

इसकी मदद से टॉप ट्रेंडिंग Niche को ढूंड सकते हैं और Niche को अलग-अलग केटेगरी, भाषा, कंट्री और टाइम के हिसाब से भी ढूंढ सकते हैं। आप अपने किसी एक Particular Region का डाटा भी यहाँ देख सकते हैं।

2. Niche Trend

जिस भी Niche Idea पर आप रिसर्च कर रहे हैं। वह सर्च इंजन में कितना ट्रेंड कर रहा है या उसका ट्रेंड खत्म हो चूका है। इसे आप ग्राफ के माध्यम से देख सकते हैं।  

3. Time और Data Graph

आप डाटा को महीने और साल के अनुसार भी चेक कर सकते हैं। इससे आप Niche या कीवर्ड के पिछले डाटा और वर्तमान डाटा को Compare कर सकते हैं।  

4. भाषा

आप अपनी भाषा अनुसार ट्रेंडिंग टॉपिक या कीवर्ड को ढूंड सकते हैं। आप जिस भाषा में भी Keyword Research करना चाहते हैं। उस भाषा में लिखकर सर्च कर सकते हैं, और आपको उसी भाषा के अनुसार डाटा मिल जाता है। 

5. Content Strategy

आप इस टूल की मदद से अपनी ब्लॉग वेबसाइट के लिए एक कंटेंट Strategy भी बना सकते हैं 

Blogger के लिए Google Trends के फायदे

आप एक ब्लॉगर है, तो गूगल ट्रेंड्स का इस्तेमाल करके होने वाले फायदे के बारे में समझें।

  • अपने ब्लॉग पर क्वालिटी कंटेंट बनाने के लिए ट्रेंडिंग कीवर्ड को ढूंढ रहे हैं।
  • Trending Topic को ढूंढकर, उसपर बहुत अच्छा Seo Friendly Article लिख सकते हैं
  • किसी भी देश के Trending Keyword के बारे में जानकारी निकाल सकते हैं।
  • Trending Topic पर ब्लॉग लिखने से अपने ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस को आकर्षित कर सकते हैं।
  • Content idea on any topic

Youtuber’s के लिए Google Trends के फायदे

यूट्यूबर्स के लिए Google Trends के कई फायदे हैं।

  • यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए ट्रेंडिंग कीवर्ड और टॉपिक ढूंढ सकते हैं।
  • वर्तमान में लोगों द्वारा पसंद किए जार हे विषयों के बारे में जानकारी ले सकते हैं 
  • वर्तमान ट्रेंड् की पहचान कर सकते हैं।
  • अपनी ऑडियंस की रुचि या Query पहचान सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं।
  • अपने Competitors की गतिविधियों को ट्रैक करके अपने कंटेंट में सुधार कर सकते हैं।
  • अपने पुराने कंटेंट को बेहतर करने के लिए कीवर्ड ढूंड सकते हैं।
  • Content idea on any topic

Google Trends पर अकाउंट कैसे बनाएं

गूगल ट्रेंड का अकाउंट बनाने के लिए इन तीन स्टेप्स को फ़ॉलो करें।

  • गूगल में Google Trends लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद इसकी वेबसाइट को ओपन करें।
  • अपने जीमेल आईडी से साइन इन करें।
  • Google Trends पर अकाउंट बनाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

Google Trends का इंटरफ़ेस समझें: Beginner guide 2024

गूगल ट्रेंड के हर एक प्वाइंट को समझ पाना थोड़ा कठिन काम है। लेकिन मैं आपको गूगल ट्रेंड के इंटरफेस को तीन हिस्सों में बाँट कर समझाने का प्रयास करता हूं। जैसे: मेनू, फ़िल्टर और परिणाम।

1. Menu को समझते हैं:

गूगल ट्रेंड में किसी कीवर्ड के वर्तमान ट्रेंड का पता कर सकते है, तीन तरीकों से ट्रेंड का पता कर सकते हैं। 

#1. Explore: 

आप Explore सेक्शन में कोई भी कीवर्ड डाल कर सर्च कर सकते हैं  

#2. Trending Now:

इस सेक्शन में Trending Searches देखने को मिल जाती हैं 

#3. Search Bar:

जब हम Explore सेक्शन में जाते हैं तो वहां उपर की तरफ Keyword Research के लिए एक सर्च बॉक्स होता है

2. Filters को समझते हैं: 

गूगल ट्रेंड में किसी भी कीवर्ड को फिल्टर करके उसके डाटा को एनालाइज कर सकते हैं। फिल्टर को छः पॉइंट्स में समझते हैं।

#1. Timeframe: 

इस फ़िल्टर से आप घंटे, महीने या साल किसी को भी चुनकर कीवर्ड के लिए परिणाम देख सकते हैं आप टाइम के हिसाब से किसी भी कीवर्ड के डाटा को Analyse कर सकते हैं।

उदाहरण:- अगर हम Google Search Consolekeyword सर्च करते हैं और Timeframe में बारी-बारी से 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने सेलेक्ट करके ट्रेंड ग्राफ चेक करेंगे। ऐसा करने से हमें अलग-अलग टाइम में ट्रेंड का पता चल जायेगा, कि यह कीवर्ड कब कितना ट्रेंड में रहा है। 

#2. Location

आप अलग-अलग देश (Country) सिलेक्ट का फ़िल्टर लगा कर कीवर्ड का डाटा चेक कर सकते हैं ।

उदाहरण:- भारत, पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, अमेरिका आदि। 

#3. Subregion और City:

आप कोई कंट्री सेलेक्ट करने के बाद उस कंट्री के Subregion और सिटी के लिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं। आप लोकल सिटी को भी टारगेट कर सकते है और अपने ब्लॉग के SEO को बेहतर कर सकते हैं।   

उदाहरण:- अगर हम कंट्री भारत चुनते हैं, तो उसके बाद Subregion में किसी भी सिटी को चुन सकते हैं जैसे मुंबई, हरियाणा, उत्तरप्रदेश आदि।

#4. Category:

आप अपने Niche के अनुसार केटेगरी फ़िल्टर लगा सकते हैं या सभी केटेगरी के परिणाम चेक कर सकते हैं आप केटेगरी पर जाकर सभी केटेगरी को देख पाएंगे।

उदाहरण:- जैसे हम “Internet And Telecom” केटेगरी को चुन लेते हैं, तो हमें इसी केटेगरी के परिणाम मिलने शुरू हो जायेंगे जैसे आप नीचे देख पा रहे हैं। Related Topics में Quora, WordPress और Keyword Research के टॉपिक दिखयी दे रहे हैं।

#5. Compare:

इस फ़िल्टर की मदद से आप किन्ही दो कीवर्ड या टॉपिक की तुलना कर सकते हैं। इससे दोनों कीवर्ड या टॉपिक के ट्रेंड की तुलना हो सकती है।  

#6. Web search:

इसमें चार ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं, जैसे: Image Search, News Search, Youtube Search और Google Shopping आदि। आपको जिस भी प्रकार का कीवर्ड चाहिए उसी जरूरत अनुसार इनमे से एक चुन लें।  

3. Result को समझते हैं:

#1. Interest Over time Graph:

इसमें हम कीवर्ड के पिछले रिकॉर्ड और वर्तमान रिकॉर्ड का ग्राफ देख सकते हैं, कि किस कीवर्ड का ग्राफ का Peak उपर या नीचे कहाँ जा रहा है। इससे ट्रेंड का पता लगाया जा सकता है।

#2. Related Topics: 

इसमें ट्रेंडिंग टॉपिक्स दिखाए जाते हैं। 

#3. Related Queries:

इसमें ट्रेंडिंग यूजर Query दिखाई जाती हैं। 

#4. Export:

सभी कीवर्ड को Google sheet की CSV फाइल या एक्सेल फाइल में save करने का ऑप्शन मिल जाता है।

Google Trends इंटरफ़ेस: सबसे जरूरी बातें

Related Topic और Related Queries में हमें कुछ सिंबल और ऑप्शन देखने को मिलते हैं। उनके बारे में हम डिटेल में बात करेंगे, जैसे- Related (Topics / Query) में इन चार पॉइंट्स को समझते हैं।

#1. Rising

गूगल ट्रेंड के रिलेटेड टॉपिक और क्वेरी सेक्शन में हमें Rising और Top दो option देखने को मिलते हैं।

Rising का अर्थ होता है – बढ़ता हुआ।

राइजिंग सेक्शन में वे Topics या Keyword दिखाए जाते है, जिनके सर्च रिजल्ट तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे विषय या कीवर्ड जिनकी रूचि या डिमांड लोगों में तेजी से आगे की ओर बढ रही है। इन टॉपिक्स या कीवर्ड का उपयोग करके आप अपने ब्लॉग को अपनी Target ऑडियंस तक पहुचा सकते हैं। 

#2. Top 

गूगल ट्रेंड के रिलेटेड टॉपिक और क्वेरी सेक्शन में राइजिंग ड्रापडाउन मेनू में Top सेलेक्ट करें। इस सेक्शन में वे Topics या Keyword दिखाए जाते हैं जो एक निश्चित समय में सबसे ज्यादा बार लोगों द्वारा सर्च किए गए हैं

ये सर्च क्वेरी हाल फिलहाल की घटनाओं से रिलेटेड हो सकते हैं। इन सर्च क्वेरीज की मदद से आप एक अच्छा कंटेंट अपनी ऑडियंस की पसंद अनुसार लिख सकते हैं।

#3. Breakout

ये वे Topics या Keyword हैं, जिनकी खोज अचानक से बढ़ना शुरू हो गई है। जब लोगों की रूचि अचानक से किसी टॉपिक में बढ़ने लगती है तो ऐसे कीवर्ड को ब्रेकआउट में दिखाया जाता है। इसमें ज्यादातर वायरल विडियो या खबरें होती हैं।

#4. Percentage (%) का मतलब

Related Topics और Related Query में जो रिजल्ट दिखाए जाते हैं, उनमें कईं सारे रिजल्ट के सामने प्रतिशत में संख्या लिखी हुई होती है।जैसे – Robots.txt –  250% यह संख्या प्रतिशत कीवर्ड की खोज की बढ़ोतरी और घटोतरी के बारे में बताती है। इसका मतलब यह है, कि इस Robots.txt कीवर्ड की खोज में पहले कि तुलना में 250% की बढ़ोतरी हुई है।

अगर कीवर्ड के सामने +250% यानि यह संख्या प्लस सिंबल के साथ है, तो इस कीवर्ड की खोज में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अगर कीवर्ड के सामने यह संख्या माइनस (-) सिंबल के साथ है, तो इस कीवर्ड की खोज में घटोतरी हुई है।

उदाहरण- अगर पहले किसी कीवर्ड की सर्च वॉल्यूम 100 थी। लेकिन अब यह सर्च वॉल्यूम बढ़कर 200 हो गयी है। इसका मतलब कीवर्ड की खोज 100% से बढ़ गयी है।

Google Trends का कैसे इस्तेमाल करें

अगर आप एक Beginner हैं, तो यह Google Trends Beginner Guide Hindi आपके लिए है। कुछ ऐसे नए ब्लॉगर और Youtuber’s होते हैं, जिनको Keyword Research करने के बारे में कुछ जानकारी नहीं होती है। इसके अलावा कुछ नए कंटेंट creator तो यह भी नहीं जानते है, कि Google Trends क्या है। इसीलिए वे अपनी टारगेट ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाते हैं। 

अपनी टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने के लिए आपको SEO और कीवर्ड रिसर्च करना आना चाहिए। आप SEO और Keyword Research के लिए गूगल ट्रेंड्स का इस्तेमाल कर सकते है। आपको Google Trends का इस्तेमाल करके कीवर्ड रिसर्च, Trending Topic और Trending Queries को कैसे खोजना है। यह सब कुछ सीखना होगा। गूगल ट्रेंडस को इस्तेमाल करने की गाइड नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गयी है।

How to find keywords in google trends: Beginners Guide

इन स्टेप्स को फॉलो करें –

स्टेप 1: Blogging Niche को चुनें

अपने Niche को जाँच लें, जिस पर काम करना चाहते हैं। जैसे- टेक्नोलॉजी, समाचार, हेल्थ आदि।

स्टेप 2: Explore सेक्शन का इस्तेमाल करें

यहां आप अपने Niche से रिलेटेड कीवर्ड्स डाल कर सर्च सकते हैं। इसके अलावा मेनू से Explore में जाकर सर्च बॉक्स में अपने Niche से जुड़ा कोई Seed Keyword डाल कर सर्च करें।

स्टेप 3: Filter सेक्शन का इस्तेमाल करें

अब आप अपने अनुसार फ़िल्टर लगा सकते हैं। फ़िल्टर के बारे में आप ऊपर पढ़ चुके हैं। फ़िल्टर लगा कर आप कंटेंट से रिलेटेड एक अच्छा कीवर्ड ढूंड सकते हैं। फ़िल्टर लगाने से मेरा मतलब केटेगरी, लोकेशन, टाइम और वेब सर्च है।

स्टेप 4: Related Query का इस्तेमाल करें

अब Related Query को देखें और अपने कंटेंट से मिलते- जुलते कुछ कीवर्ड को चुन लें।

स्टेप 5: Keyword Compare करें

अब मल्टीप्ल कीवर्ड को Compare box का इस्तेमाल करके Compare करें। कीवर्ड का टाइम ग्राफ चेक करें और trend देखें। उनका ग्राफ ऊपर या नीचे किस तरफ जा रहा है। जिस कीवर्ड का ग्राफ ऊपर की ओर दुसरे की तुलना में अधिक है, उसे चुन लें।

स्टेप 6: Tool का इस्तेमाल करें

अब किसी भी कीवर्ड रिसर्च करने वाले टूल को खोल लें। जैसे- Ahref या Google Keyword Planner.

स्टेप 7: Keyword के सर्च रिज़ल्ट को चेक करें

अब अपने चुने हुए कीवर्ड की सर्च वॉल्यूम और Keyword Difficulty चेक करें। इसके अलावा गूगल सर्च में अपने कीवर्ड को दो Comma लगाकर सर्च करें, और इसके सर्च रिजल्ट को भी चेक करें। जैसे – “Search Intent Kya Hai” 

Google trends पर Research के लिए Tips: 

  • गूगल रिजल्ट: ऐसे कीवर्ड का चुनाव करें जिसके रिजल्ट आपको गूगल में कम दिखाई दें।
  • Top क्वेरीज: इसे जरुर चेक करें क्योंकि इसमें हाई पोटेंशियल कीवर्ड मिल सकते हैं।
  • गहराई तक रिसर्च: Subregion या सिटी ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपनी रिसर्च को अधिक गहराई तक लेकर जा सकते हैं। इससे अलग-अलग सिटी के लिए कीवर्ड की रूचि पता लगायी जा सकती है। इससे आप अपनी ऑडियंस जो अच्छे से टारगेट कर पाएंगे।
  • Analyse: न्यूज़ आर्टिकल और अपने Competitors को analyse करें।
  • Trend Alert: Google ट्रेंड अलर्ट को ऑन करें इससे आपको ट्रेंडिंग टॉपिक्स की जानकारी मिल सकती है।
  • Social Media: सोशल मीडिया पर लोगों की कमेंट्स पर ध्यान दें।

निष्कर्ष- Google Trends Kya Hai 

आशा करता हूं, Google Trends Kya Hai आपको समझ आया होगा। आज का लेख How To Find Keywords In Google Trends: Beginners Guide आपको पसंद आया होगा। क्योंकि इसमें मैने कुछ ऐसे पॉइंट्स को कवर किया है, जिससे आपको अपने कंटेंट की प्लानिंग के लिए Google Trends का सही इस्तेमाल करना आ जायेगा। 

इसके अलावा मैने इसमें बताया है, कि गूगल ट्रेंड्स कैसे काम करता है, गूगल ट्रेंड्स से कीवर्ड रिसर्च कैसे करें।

लेख पसंद आया हो, तो एक कॉमेंट अवश्य करें। धन्यवाद राधे राधे।

Leave a Comment